{"_id":"594ae29a4f1c1b36248b462d","slug":"71498079898-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक जब्त करने पर युवकों ने एएसआई को पीटा, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक जब्त करने पर युवकों ने एएसआई को पीटा, फरार
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक जब्त करने पर युवकों ने एएसआई को पीटा, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बाइक सवार दो युवकों ने ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई की पीटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़ चाबी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बुधवार को दुर्गा भवन टी प्वाइंट पर वाहनों की जांच कर रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आये। एएसआई ने उनकी बाइक को रोक लिया। वह भिवानी स्टैंड की तरफ से पुराना बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने उनको बाइक के दस्तावेज दिखाने की बात कही। इस युवकों ने कहा कि उनके पास दस्तावेज नहीं है। पूछताछ में युवकों की पहचान चिढ़ी निवासी अमित और नवीन के रूप में हुई। बाइक की चाबी नवीन के पास थी। दस्तावेज नहीं होने के कारण एएसआई ने बाइक को जब्त करने के लिए चाबी मांगी। इस पर नवीन ने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही अमित ने अभद्रता की। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक की चाबी लेकर फरार हो गये। एएसआई की शिकायत पर दोनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।