{"_id":"59399e314f1c1bce578b4578","slug":"71496948273-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता से मारपीट कर छीनी नगदी और चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता से मारपीट कर छीनी नगदी और चेन
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। फोन पर कहासुनी के बाद अधिवक्ता पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता को चोट आई। अधिवक्ता ने नगदी व सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता साहिल ने बताया कि शास्त्री नगर के एक युवक ने उसे फोन पर अपशब्द कहे। इसका उलाहना लेकर वह उनके घर गया तो वहां तीन-चार युवकों हमला कर दिया। इस दौरान उसके 65 सौ रुपये नगदी, सोने की चेन छीन ली। विवाद के दौरान हंगामा भी हुआ और पुलिस को सूचित किया गया। मामले में एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिवक्ता साहिल के साथ मारपीट व रुपये, चेन छीनने की शिकायत मिली है। नानू, लाला, सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।