रोहतक। श्री लाल नाथ हिंदू कॉलेज में कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों, जैसे अकाउंटेंट, टीचिंग, आईटी आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सेल की संयोजक डॉ. सनी कपूर ने बताया कि इस ड्राइव में 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एडवोकेट यश गांधी ने विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायों की चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि इस प्रकार की प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को पेशेवर दुनिया के लिए तैयार करती हैं। इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में डॉ. सनी कपूर, मधु विज व प्रीति यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।