फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   62667 families eligible under Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान भारत योजना के तहत 62667 परिवार पात्र

Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
62667 families eligible under Ayushman Bharat Yojana
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 62667 परिवार पात्र हैं, जिनमें से 35476 परिवारों का सत्यापन हो चुका है। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों से अपील की कि वे योजना के तहत अपने कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत उन्हीं परिवारों को पात्र माना जाता है, जिनके नाम सामाजिक-आर्थिक जनगणना के आंकड़ों में शामिल हैं। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के आकार या उम्र की कोई सीमा नहीं है। सरकार ने कसौटी पर खरे उतरने वाले निजी अस्पतालों को भी पैनल में रखा है। लाभार्थी देश के किसी भी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं। इसके तहत हर परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने का प्रावधान किया गया है। किसी भी बीमारी की स्थिति में अस्पताल के खर्च भी कवर किए गए हैं, जिसमें ट्रांसपोर्ट पर आने वाला खर्च भी शामिल है। पैनल में शामिल किसी भी अस्पताल में बिना पैसे दिए इलाज करवाया जा सकता है। जनगणना के अनुसार जिले के 62667 परिवार योजना के लिए पात्र हैं, इनमें 27320 परिवार ग्रामीण और 35347 परिवार शहरी इलाके के हैं। अब तक 35476 परिवारों का सत्यापन हो चुका है, जिनमें 10955 ग्रामीण और 24521 परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। योजना के तहत अब तक अस्पतालों को करीब 5.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका हैं।
विज्ञापन

यहां हो सकता है इलाज
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि योजना के नामित सार्वजनिक अस्पतालों में सिविल अस्पताल, पीजीआईएमएस, सीएससी किलोई, सीएससी सांपला, सीएससी चिड़ी, सीएससी मदीना, सीएससी काहनौर, सीएससी महम व एचडीएच कलानौर शामिल हैं। निजी क्षेत्र में नोबल हार्ट मल्टी स्पेशलिटी, एआरएस होली हार्ट, ऑस्कर सुपर स्पेशलिटी, ओएनवाईएक्स स्टोन, मानसरोवर मल्टी स्पेशलिटी, मान मल्टी स्पेशलिटी, ईश्वर आई एलएलपी सेंटर, आईक्यू विजन, राठी आई हॉस्पिटल, हुड्डा हॉस्पिटल, ईश्वर ऑर्थोपेडिक, कायनोस, ऑक्सीजन सुपर स्पेशलिटी, शिवम लिवर एंड गैस्ट्रो हॉस्पिटल, एमआर मेमोरियल नवजीवन हॉस्पिटल व सनफ्लैग सुपर स्पेशलिटी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed