फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   6216 corona infected, 65 killed, cured 5478

6216 कोरोना संक्रमित, 65 की मौत, ठीक हो चुके 5478

Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
6216 corona infected, 65 killed, cured 5478
6216 corona infected, 65 killed, cured 5478
रोहतक। जिले में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर बढ़ कर 93 पहुंच गया और कुल संक्रमितों की संख्या 6216 हो गई है। इसके अलावा कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 65 हो गई है और संक्रमण से जंग जीत चुके मरीजों की संख्या 5478 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में बने केंद्रों में अधिक से अधिक संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को जिले में नौ माह के बच्चे के अलावा पुलिस विभाग का स्टाफ, बैंक कर्मी, गृहिणी, बिजनेसमैन संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के अनुसार जिले में 673 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इसमें 49 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं तो 624 होम आइसोलेट हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 88.12 प्रतिशत पहुंच गया है और 4.85 प्रतिशित के हिसाब से नये संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

----
यहां मिल कोरोना पॉजिटिव
दीमाना, सांपला में 14 अज्ञात, अटायल में एक, इस्माइला, सीआईए की महिला स्टाफ, पुलिस विभाग पांच, देव कॉलोनी में एक, मंडी अस्पताल स्टाफ, पटेल नगर एक, किला मोहल्ला चार, सेक्टर 14 में दो, सेक्टर चार में तीन, नेहरू कॉलोनी में पीएचसी मदीना का स्टाफ, सेक्टर एक में एक, डीएलएफ में चार, प्रताप नगर का छात्र, वसंत विहार में एक, चुन्नी पुरा की टीचर, आर्य नगर में एक, शिवाजी कॉलोनी में एक, हुडा कॉम्प्लेेक्स एक, केवल कॉलोनी में तीन, प्रेम नगर में एक, भगत सिंह कॉलोनी में तीन, राजीव नगर में एक, पटेल नगर में मंडी का कर्मचारी, एसपी कॉलोनी में एक, ओल्ड गोहाना अड्डा की टीचर, किला मोहल्ला का दुकानदार, प्रताप मोहल्ला का दुकानदार, मानसरोवर कॉलोनी में केनरा बैंक की महिला कर्मी, श्रीनगर कॉलोनी में चरखीदादरी हरियाणा रोडवेज का स्टाफ, नरेंद्र नगर में बीमा कर्मी, महावीर कॉलोनी में नौ माह का बच्चा, दरियाव कॉलोनी में एक, न्यू चिन्योट कॉलोनी में एक, मदीना का बीमा कर्मी, कारौर का बीमा कर्मी, ग्रीन रोड पर चार, सेक्टर तीन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कृपाल नगर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सेक्टर एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, डीएलएफ कॉलोनी में दो, ओमेक्स सिटी में तीन, मदीना में दो, बलंभा में दो, अस्थल बोहर गढी में एक, गुरुनानक पुरा में दो, मॉडल टाउन का टीचर, सुंडाना में एक मरीज संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed