फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पांच सौ टैबलेट रैपर से बनाई ड्रेस तो कहीं पुराली से तैयार किया स्पा कलेक्शन

पांच सौ टैबलेट रैपर से बनाई ड्रेस तो कहीं पुराली से तैयार किया स्पा कलेक्शन

Thu, 28 Feb 2019 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ टैबलेट रैपर से बनाई ड्रेस तो कहीं पुराली से तैयार किया स्पा कलेक्शन
रोहतक। सुपवा के डिजाइन विभाग में स्टूडेंट्स ने वेस्ट मेटेरियल का रियूज कर सेस्टनेबल डिजाइन तैयार किए हैं। टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के विद्यार्थी वैष्णवी और अंशुल ने जहां 500 टेबलेट रैपर का इस्तेमाल कर डिजाइनर ड्रैस तैयार की है। वहीं, टेक्सटाइल डिजाइन द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी सिंधू ने अंडर प्रिविलेज्ड बच्चों के इस्तेमाल के लिए जूट के बैग तैयार किए।
विज्ञापन

इसमें शिवानी ने जूट, जिप, लाइनिंग के लिए लेज और चिप्स के रैपर की पॉलिथिन इस्तेमाल की है। इस बैग को बनाने में दो दिन का समय लगा। यह जिन सरकारी स्कूलों में बेंच नहीं होतीं, वहां के बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। क्योंकि इस बैग को पूरा खोलकर इसपर बैठ भी सकते हैं और इसमें किताबों को भी रखा जा सकता है। टेक्सटाइल डिजाइन विभाग की इंचार्ज निहारिका ने बताया कि जल्द ही इन जूट के बैगों का वितरण किया जाएगा। इसमें शुरुआत में करीब 100 बैग बनाकर उन जरूरतमंद बच्चों में बांटा जाएगा जो स्कूल तो जाते हैं लेकिन बैग खरीदने में भी सक्षम नहीं है।
विज्ञापन

---
पुराली से बनाया स्पा कलेक्शन
टेक्सटाइल डिजाइन विभाग की सेकेंड ईयर की छात्रा रवीना ने कि सानों के खेतों में तैयार किए गए धानों की बेकार समझी जाने वाली पुराली का इस्तेमाल करके स्पा कलेक्शन तैयार किया। इस स्पा कलेक्शन में पुराली से परदे, चटाई, पायदान और फ्लावर पॉट तैयार किए हैं। रवीना ने पुराली का रीयूज करके डिजाइन स्पा कलेक्शन तैयार किया है। रवीना ने बताया कि पुराली का ही धागा तैयार करके बड़ी सुई के साथ इसको एक-दूसरे में घूथते हुए परदे, चटाई और पायदान तैयार किए, इसको घरों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको बनाने में 4 दिन का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ईयरफोन वायर से बनाया ज्वेलरी स्टैंड
टेक्सटाइल डिजाइन द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान सिंघला ने ईयरफोन वायर इस्तेमाल करके ज्वेलरी स्टैंड बनाया है। इसमें इयरफोन की तारों को काट-काट कर चोटियों की तरह घुथकर ज्वेलरी स्टैंड बनाया है। रवीना ने इसे तीन दिन में तैयार किया। इसमें ईयरिंगस, ब्रेसलेट और नेकलेस को टांगा जा सकता है।

---
वेडिंग कार्ड से बनाया हैंडबैग
अंशुल ने वेडिंग कार्ड का रीयूज करके स्टाइलिश हैंडबैग बनाया है। इसमें अंशुल ने शादी के कार्ड और बोरी का इस्तेमाल किया है। लाइनिंग और डेकोरेशन के लिए इसमें सिल्वर पेपर (फ ॉइल पेपर) का इस्तेमाल किया गय है। हैंडबैग में अंदर तीन पॉकेट भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed