{"_id":"5c75a9dcbdec2273ab608000","slug":"61551215068-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 21ए में जमीन के भाव कम कराने की मांग का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 21ए में जमीन के भाव कम कराने की मांग का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के सेक्टर 21ए में ट्रांसपोर्ट नगर व आसपास के एरिया में जमीन के भाव 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से कम करने की मांग पूरी न होने से नाराज ऑटो मार्केट के व्यापारी मंगलवार को भूख हड़ताल पर चले गए। व्यापारियों ने मांग की कि तब सरकार हुडा से कम रेट तय नहीं करवा देता, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में प्रधान संजय दलाल, उप प्रधान सुनील, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र व सदस्य प्रवीण आंतिल शामिल है।
ट्रक ऑटो मार्केट के प्रधान संजय दलाल ने बताया कि हुडा ने 30 हजार रुपये रेट तय किया है, लेकिन छोटे मिस्त्री इतनी महंगी जमीन खरीदने में असमर्थ हैं। रेट कम करने की मांग को लेकर वे कई बार सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से लेकर हुडा के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। ऐसे में उनको मजबूरी में भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा।
उधर, काठमंडी के व्यापारियों ने भी मंगलवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रधान उमेद सिंह व कोषाध्यक्ष पिंकी यादव व्यक्तिगत कारणों से अभी व्यस्त हैं। यादव ने बताया कि वे बुधवार को आकर व्यापारियों से बातचीत करेंगे आखिर क्या कदम उठाना है।