{"_id":"5ab558ad4f1c1ba6768b7427","slug":"61521834157-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद चली बरेली इंट सिटी, फिरोजपुर पैसेंजर रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद चली बरेली इंट सिटी, फिरोजपुर पैसेंजर रही रद्द
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : 23 एमए 1 : रोहतक रेलवे स्टेशन पर परेशान खड़े यात्री
---
दो माह बाद चली बरेली इंटर सिटी, फिरोजपुर पैसेंजर रही रद्द
यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर की मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पिछले दो माह से बंद चल रही बरेली इंटर सिटी को शुक्रवार से चालू करा दिया गया। वहीं फिरेाजपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। बिना सूचना दिए ही ट्रेन को रद्द किए जाने को लेकर यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। दैनिक रेल यात्री संघ ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है।
बरेली इंटर सिटी एक्सप्रेस में दिल्ली में मेंटीनेंस का कार्य चल रहा था। जिसके कारण पिछले करीब दो माह से बरेली इंटर सिटी को रद्द किया गया था। बरेली इंटर सिटी के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार से मेंटीनेंस के बाद बरेली इंटर सिटी रोहतक दिल्ली मार्ग पर चालू करा दी गई। यात्रियों को भी कुछ हद तक राहत मिली।
उधर 54641 दिल्ली फिरोजपुर पैसेंजर जो रोहतक रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ बजे के करीब आती थी, उसे रद्द कर दिया गया। बिना सूचना दिए पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने को लेकर यात्रियों की रेलवे अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। यात्रियों का कहना था कि आए दिन सूचना दिए बगैर ही ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली व रोहतक के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा, पवन कुमार आदि ने ट्रेनों की लेट लतीफी व बिना सूचना दिए ट्रेनों को रद्द करने को लेकर रेल मंत्रालय को ट्वीट कर शिकायत की है।
--
फिरोजपुर पैसेंजर आज रद्द रही। ट्रेन को क्यों रद्द किया गया। यह जानकारी नहीं है। ट्रेनों की समय सारिणी बोर्ड पर ट्रेन के रद्द होने का नोटिस चस्पा करा दिया गया था।
-बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक रोहतक।
महबूब अली