फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पहुंचे रोहतक, कांग्रेस नेता से एक घंटा बंद कमरे में मुलाकात

भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पहुंचे रोहतक, कांग्रेस नेता से एक घंटा बंद कमरे में मुलाकात

Fri, 02 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पहुंचे रोहतक, कांग्रेस नेता से एक घंटा बंद कमरे में मुलाकात
फोटो सहित............
विज्ञापन

फ्लैग : होली के दिन प्रदेश की सियासत में दो नेताओं की मुलाकात से हलचल
हेडिंग : रोहतक पहुंचे भाजपा सांसद सैनी, बंद कमरे में कांग्रेस नेता सुभाष बतरा से की मुलाकात
: दोनों नेता बोले, राजनीति संभावनाओं का खेल, सैनी ने कहा बतरा और मैं एक ही भाव के दो व्यक्ति, भविष्य की राजनीति वक्त करेगा तय
: अगस्त में बनाऊंगा पार्टी, प्रदेश के हालात को देखकर लिया निर्णय, नहीं करता स्वार्थ की राजनीति
: यशपाल मलिक ने समाज को आगे रखकर की निजी महत्वाकांक्षा पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी झज्जर जाते समय वीरवार को रोहतक पहुंचे और बंद कमरे में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बतरा से एक घंटे तक मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बाहर आकर मुलाकात को सामान्य बताया, लेकिन साथ में कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाजपा सांसद राजकुमार सैनी माडल टाउन स्थित कांग्रेस नेता सुभाष बतरा के आवास पर पहुंचे। सीधे दोनों नेता घर के अंदर चले गए। करीब एक घंटे बाद दोनों नेता बाहर आए तो मीडिया से मुखातिब हुए।
विज्ञापन

भाजपा सांसद सैनी ने कहा कि आज होली का त्योहार है, इसमें कोई राजनीति नहीं होती। हर रंग में एक रंग नजर आता है। सुभाष बतरा मेरे पुराने मित्र हैं और पंजाबी समाज के बडे़ नेता है। झज्जर जाते वक्त होली मिलन की मुबारकबाद देने के लिए रुका हूं। बंद कमरे में कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। मैंने और बतरा ने जातीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है और जब एक भाव के दो लोग मिलते हैं तो प्रेम होता है। भविष्य में राजनीति में क्या हो सकता है, ये तो वक्त तय करता है। उन्होंने कहा कि अगस्त में नए राजनीतिक दल को धरातल पर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार कुछ लोगों के सामने बैकफुट पर रही और प्रदेश जलने को मजबूर हुआ, प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ, बहुत से लोग मारे गए और सरकार ने आरोपियों को छोड़ दिया। यह एक कबिला व्यवस्था है। इस प्रकार की कबिला व्यवस्था से छुटकारा दिलाने के लिए वे अपना राजनीति दल बना रहे हैं। आरक्षण आंदोलन में हुई हिंसा को लेकर जवाब देते हुए सैनी ने कहा कि चाहे किसी भी पार्टी में हों एक समाज के नेताओं का यशपाल मलिक ने निजी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि जाट समाज को तो बदनाम किया गया है, लेकिन समाज के राजनीतिक लोग इस मामले में अपनी इच्छा से जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक मायने न निकाले, सोनिया व राहुल मेरे नेता : बतरा
वहीं, इस मुलाकात के बारे में पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बतरा से बात की गई तो उनका कहना था कि यह केवल शिष्टाचार की मुलाकात थी, जिसका होली मिलन उद्देश्य था। इसके राजनीतिक मायने निकालना गलत है। राजनीति संभावनाओं का खेल है, उन्होंने मजाक में सैनी को कांग्रेस में आने का न्योता भी दिया था। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में आस्था रखते हैं और सोनिया गांधी व राहुल गांधी उनके नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed