{"_id":"5a63bc8a4f1c1b805a8b52d1","slug":"61516485770-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओए शिवांश! तूने यमुनानगर का नाम बदनाम कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओए शिवांश! तूने यमुनानगर का नाम बदनाम कर दिया
Updated Sun, 21 Jan 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंसिपल रितु की हत्यारोपी शिवांश के फेसबुक अकाउंट पर लोगों ने की टिप्पणी
शैलेश तिवारी
रोहतक
प्रिंसिपल रितु छाबड़ा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर छात्र शिवांश गुंबर उर्फ शिवी पर तरह की तरह टिप्पणी होने लगी। जिसको जो बन पाया उसने हत्यारोपी शिवांश के फेसबुक अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शिवांश ने फेसबुक पर दो और ट्वीटर पर एक अकाउंट बनाया है।
यमुनानगर का नाम किया बदनाम
किसी ने पूछा कि प्रिंसिपल को क्यों मारा तो किसी ने कहा कि तूने यमुनानगर का नाम बदनाम कर दिया। वहीं प्रिंसिपल रितु के फेसबुक एकाउंट पर घटना के बाद से श्रद्धांजलि देने वाले ने अपने-अपने कमेट किए। रितु की हत्या के बाद रितु के जानने वालों ने उनके प्रति अपनी-अपनी भावनायें व्यक्त की।
11 जनवरी के बाद नहीं डाली कोई भी पोस्ट
प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की हत्यारोपी छात्र शिवांश ने अपने दो फेसबुक अकाउंट बनाएं हैं। पहला अकाउंट शिवांश गुंबर के नाम से बनाया है। जिस एकाउंट पर 23 अक्तूबर 2014 के बाद से कोई भी नयी पोस्ट नहीं डाली गई। इस अकाउंट में से एक्टिव नहीं है। दूसरा एकाउंट शिवांश गुंबर उर्फ शिवी के नाम बनाया है। फेसबुक एकाउंट में 11 जनवरी 2018 शाम 6:50 बजे के बाद से कोई भी पोस्ट नहीं डाला गया।
विज्ञापन
ट्वीटर पर भी बनाया है एकाउंट
हत्यारोपी शिवांश ने ट्वीटर पर भी अपना एकाउंट बनाया है। शिवांश ने अपने इस पर 28 मार्च 2017 को आखिरी पोस्ट किया। शिवांश के इस एकाउंट में 10 फॉलोवर भी है। शिवांश के इन दोनों एकाउंट से इस बात का पता चलता है कि वह सोशल मीडिया का शौकीन था। लेकिन दोनो ही एकाउंट पर उसको बहुत लाइक या कमेट मिलते थे।
27 दिसंबर को अपडेट किया निक नेम
हत्यारोपी छात्रा शिवांश ने फेसबुक पर अपना निक नेम 27 दिसंबर 2017 को रात 8:09 बजे शिवी नाम अपडेट किया। इस पोस्ट पर शिवांश के 6 दोस्तों ने लाइक किया। जिसमें से एक लड़की और पांच लड़के हैं।
हर पोस्ट पर लिखता था जय महाकाल
हत्यारोपी छात्र शिवांश अपने दूसरे फेसबुक एकाउंट (शिवांश गूंबर उर्फ शिवी) पर अपनी पोस्ट पर जय महाकाल लिखता था। हत्यारोपी शिवांश ने अपना निक नेम शिवी रखने के बाद अपने हर पोस्ट पर जय महाकाल लिखता था। फेसबुक पर की गई 11 जनवरी की पोस्ट, 5 जनवरी की पोस्ट, 31 दिसंबर 2017 की दो पोस्ट, 28 दिसंबर की दो पोस्ट, 27 दिसंबर की एक पोस्ट पर जय महाकाल लिखकर पोस्ट किया गया है।
शिवांश की एफबी आईडी पर कमेंट्स कर की आलोचना
11 को अपलोड की बुलेट बाइक के साथ फोटो पर आए घटना के बाद आए कमेंट्स
हत्यारोपी शिवांश गुंबर के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर घटना के बाद लोगों ने आलोचना करनी शुरू कर दी। 11 जनवरी को अपलोड की गई बुलेट बाइक के साथ शिवांश की फोटो पर कुछ ने घटना की वजह पंबाजी गोनों को बताया वहीं, कईयों ने खुद की लाइफ के साथ प्रिंसिपल का घर भी खराब कर दिए जाने की बात लिखी। इसी फोटो पर देर शाम तक करीब 14 कमेट आ गए।
रितू छाबड़ा के घर से लेकर एफबी पर भी लोगों ने दी सांत्वना
प्रिंसिपल की हत्या के बाद मॉडल कॉलोनी स्थित घर से लेकर एफबी आईडी पर भी लोग सांत्वना देने लगे। शहरभर के काफी लोग न सिर्फ अपनी फेसबुक आईडी पर प्रिंसिपल की फोटो समेत श्रद्धांजलि दी वहीं, कईयों ने प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की फेसबुक आईडी पर जाकर भी भाव-भिन्नी सांत्वना दी। तीन साल से स्कूल की प्रिंसिपल होने के कारण इस दौरान यहां से पढ़कर जा चुके व पढ़ाने वाले स्टाफ और स्वामी विवेकानंद स्कूल में कभी पढ़ाई कर चुके लोग घटना बारे सुन दंग रह गए। और हर कोई मैडम रितू छाबड़ा के लिए भावुक होकर उनके घर पर या उनकी आईडी पर जाकर सांत्वना देने लगा।