फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जीएम रोडवेज धरना

जीएम रोडवेज धरना

Fri, 29 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
जीएम रोडवेज धरना
जीएम के खिलाफ शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
जिला रोडवेज महाप्रबंधक लाजपत राय के खिलाफ स्क्रैप के मामले को लेकर कोर्ट परिसर के समीप चल रहा धरना वीरवार को भूख हड़ताल में बदल गया। वीरवार को रोडवेज कर्मी देवेंद्र तिवाड़ी और समाजसेवी राजेश शर्मा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसके साथ ही हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रधान बाबूलाल यादव और विरेंद्र धनखड़ ने महाप्रबंधक को तुरंत बदलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं संगठन के नाम पर गलत प्रयोग करने पर भी रोष जताया। साथ ही कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई। भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी राजेश शर्मा ने कहा कि अगर 60 घंटे में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह यहीं पर ठंडे पानी से स्नान करेंगे। इसके बाद भी कोई निर्णय नहीं किया तो बर्फ की सिल्लियों पर लेटकर विरोध जताएंगे। धरनास्थल पर राजेंद्र टींकला, रवि कुमार लांबा, संजय सिंह, सहीपाल, प्रवीण कुमार, सत्येंद्र यादव, महावीर माला, विशंभर सेठी, सुमेर सिंह, धर्मवीर, नरेंद्र दखौरा, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

---
धरने पर मध्यस्तता के लिए पहुंचे भाजपाई
इधर, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला मामले में वीरवार को धरनास्थल पर मध्यस्तता के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस मामले पर अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। वह संपत्ति हरियाणा रोडवेज की थी। इस मामले को लेकर नौ सितंबर 2017 को यह मामला हाईकोर्ट में गया। चार अक्तूबर 2017 को हाईकोर्ट ने यह एप्लीकेशन निरस्त कर दी। जब कोई आधार नहीं बनता तो कांग्रेसी या इनेलो के नेताओं को भाजपा के खिलाफ बोलने का प्लेटफॉर्म किसके कहने पर दिया जा रहा है। साथ ही पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उस समय नगर परिषद में करोड़ों रुपये का गबन हुआ। उसका जवाब इस प्लेटफॉर्म पर दिया जाए। साथ ही कर्मचारी संघ से अनुरोध किया कि अगर जीएम निजी स्तर पर बदले की भावना से कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हैं तो उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने मिलकर मामले को निपटाने की भी बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed