{"_id":"5a42bcdd4f1c1b156b8be9e2","slug":"61514323165-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की अपने गृह क्षेत्र की किलाबंदी, बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की अपने गृह क्षेत्र की किलाबंदी, बोले
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की अपने गृह क्षेत्र की किलाबंदी, बोले- ‘आगली सरकार थारी, बस बहकावे मैं ना आइयो’
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव 2019 के रण को लेकर अपने गृह क्षेत्र की किलाबंदी शुरू कर दी है। फरवरी में रथ यात्रा निकालने के पूर्व उन्होंने मंगलवार को ब्राह्मणवास गांव से लेकर बसंतपुर, जसिया, घिलौड खेड़ा, घिलौड, काहनी, रिठाल व किलोई आदि आठ गांवों में जन सभा की। इसमें उन्होंने ग्रामीणों को कहा है कि ‘थाम बस घर नै संभाल लियो और मैं इब थारे लिए सरकार तै लड़ाई लडूंगा। अगली सरकार थारी सै, बस तैयार रहियो और किसे कै बहकावे मै मत आइयो।’
पूर्व सीएम ने ग्रामीणों के समक्ष कहा कि कुछ लोग उन्हें जेल भेजने की बात करते हैं, लेकिन वह उनको बता देना चाहते हैं कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं। ऐसी धमकियों से वह नहीं डरते। वह सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ फरवरी से रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस महायज्ञ में वह अपने लोगों का आशीर्वाद व स्नेह लेने के लिए वह सभी के बीच में आए हैं। खट्टर सरकार अब कुछ दिन की मेहमान रह गई है। उन्होंने कहा कि 154 वादों के साथ भाजपा को जनता ने सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया जा सकता है तो हरियाणा के किसानों का क्यों नहीं। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम ने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने इनेलो को मुख्य विपक्ष की भूमिका सौंपी थी। लेकिन वर्तमान में इनेलो भाजपा की सहयोगी पार्टी बन कर काम कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ विधायक कृष्ण हुड्डा, पूर्व विधायक संत कुमार, कृष्णमूर्ति हुड्डा, विधायक जगबीर मलिक मौजूद रहे। गौरतलब है कि बुधवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री सात गांवों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पूर्व सीएम जब गांवों में पहुंचे तो वहां भीड़ देख कर वह गदगद हो गए। उन्हें गांव में प्रवेश करते ही आयोजन स्थल तक ढोल नगाड़ों के बीच ले जाया गया। जनसभाओं में ग्रामीणों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आशीर्वाद दिया और पगड़ी पहना कर तथा फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ है के नारे लगाकर पूर्व सीएम की हौसला आफजाई की। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांवों में गलियों के निर्माण, गऊघाट सहित अन्य कामों को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
पहले दिन इन गांवों का किया दौरा
गांव स्थान समय
ब्राह्मणवास कम्यूनिटी सेंटर 10:00
बसंतपुर गांव की चौपाल 10:30
जसिया हरिजन बस्ती की चौपाल 11:30
घिलोड़ खेड़ा कम्यूनिटी सेंटर 12:30
घिलोड़ बड़ी चौपाल 1:30
काहनी पंचायत घर 2:30
रिठाल स्टेडियम 3:00
किलोई ब्वायज स्कूल 4:00