फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ddf

ddf

Sat, 29 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
ddf
स्वाइन फ्लू पीड़ित मिला, विभाग ने लिए सैंपल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव लाला रोहड़ाई निवासी एक लड़के में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) मिलने का मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित का उपचार रोहतक पीजीआईएमएस में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को ही गांव में सर्वे करवाकर सैंपल लिए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव लाला रोहड़ाई निवासी एक लड़का भिवानी स्थित अपनी बुआ के घर गया था। लड़का करीब दस दिन बुआ के घर रहा। बुखार आने पर उसे चिकित्सकों को दिखाया तो उन्होंने स्वाइन फ्लू के लक्षण बताकर उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जांच रिपोर्ट के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। वर्तमान में लड़के का उपचार पीजीआईएमएस रोहतक में चल रहा है।
विज्ञापन

---------------------
सांस से फैलती है बीमारी
बीमारी का जनक सूअर को माना जाता है सूअर से ही इन्फ्लूएंजा नामक वायरस लोगों के बॉडी में प्रवेश कर जाता है। सांस के माध्यम से यह वायरस फैलता जाता है। सांस से संक्रमण के चलते ही स्वाइन फ्लू को गंभीर बीमारियों की श्रेणी में गिना जाता है। इस फ्लू में तेज बुखार के साथ खांसी और सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। सात दिन के अंदर जांच में फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन-
जिस लड़के में स्वाइन फ्लू पाया गया है। वह भिवानी में रह रहा था। संक्रमित लड़का अपनी बुआ के यहां गया था। पंचकूला से हमारे पास रिपोर्ट आई है। हालांकि सावधानी के तौर पर संक्रमित लड़के के गांव लाला रोहड़ाई में सैंपल सर्वे कराया गया है। यहां पर लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा रही है। - डॉ. कमल मेहरा, डिप्टी सिविल सर्जन, नोडल अधिकारी मलेरिया विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed