{"_id":"597ba05c4f1c1b8a7a8b46eb","slug":"61501274204-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में ईसी के सदस्य बने डॉ. नेत्रपाल और डॉ. राजेश पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में ईसी के सदस्य बने डॉ. नेत्रपाल और डॉ. राजेश पूनिया
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसी के सदस्य बने डॉ. नेत्रपाल और डॉ. राजेश पूनिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू में कार्यकारी परिषद (ईसी) की सदस्यता के लिए हुए चुनाव में डॉ. नेत्रपाल सिंह और डॉ. राजेश पूनिया विजेता रहे। दोनों ने मैदान में उतरे बाकी पांच प्रत्याशियों को करारी मात देते हुए जीत हासिल की है। दोनों नवनिर्वाचित सदस्यों की सदस्यता दो साल के लिए मान्य होगी।
डीडीई हॉल में रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया (वरीयता मतदान) शुरू हुई। दोपहर एक बजे तक चली प्रक्रिया में कुल 157 में से 144 वोटरों ने मतदान किया। इसमें पांच वोट अवैध पाए गए। ईसी के दो पदों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे।
एक बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड में डॉ. राजेश पूनिया को 4200 वैल्यू वोट (42), डॉ. नेत्रपाल सिंह को 3300 (33), डॉ. बलजीत यादव को 2700 (27), डॉ. दीपक कौशिक को 1700 (17), डॉ. सुरेंद्र सिंह को 1200 (12), डॉ. रणबीर सिंह गुलिया को 800 (8) और डॉ. सुमित गिल को 600 (6) वैल्यू प्रथम वरीयता वोट मिले। पहले राउंड में डॉ. सुमित गिल बाहर हो गए, दूसरे राउंड में डॉ. रणबीर सिंह गुलिया, तीसरे राउंड में डॉ. सुरेंद्र सिंह और चौथे राउंड में डॉ. बलजीत यादव चुनाव से बाहर हो गए।
विज्ञापन
पांच राउंड की मतगणना के बाद सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. नेत्रपाल सिंह को 5000 वैल्यू वोट और भौतिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश पूनिया को 4900 वैल्यू वोट मिले। वोट वैल्यू अधिक होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को विजेता घोषित कर दिया गया। प्रो. गुलशन तनेजा और प्रो. एससी मलिक ने चुनाव प्रक्रिया में देखरेख की। इस मौके पर डॉ. अनार सिंह ढुल, नरेश कुमार, सीताराम और विजय कुमार मौजूद रहे।