फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   क्रशर संचालकों से गतिरोध पर लगाया जाम, पांच घंटे ठप रहा यातायात

क्रशर संचालकों से गतिरोध पर लगाया जाम, पांच घंटे ठप रहा यातायात

Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्रशर संचालकों से गतिरोध पर लगाया जाम, पांच घंटे ठप रहा यातायात
क्रशर संचालकों से गतिरोध पर लगाया जाम, पांच घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। बल्लेवाला जोन क्षेत्र में कच्चे माल के रेट को लेकर स्टोन क्रशर संचालकों से गतिरोध पर ट्रैक्टर संचालकों ने क्रशर जोन में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए दोपहर दो बजे रास्ता रोक दिया। इसके बाद तो जोन से लेकर बाहर हाईवे तक ट्रकों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची खिजराबाद पुलिस चौकी का ट्रैक्टर संचालकों पर कोई असर नहीं हुआ। नतीजतन पुलिस ने मध्यस्थता कराने का रास्ता चुना। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बीच दो घंटे चली बैठक भी बेनतीजा रही। इस बीच पुलिस ने दो दिन बाद फिर बैठक कर सहमति बनाने का आश्वासन देकर किसी तरह शाम को सात बजे जाम खुलवाया। इस बीच करीब पांच घंटे यातायात ठप रहा और पब्लिक परेशान रही। करीब पांच किलोमीटर तक वाहन हाईवे और अन्य सड़कों पर फंसे रहे।
बल्लेवाला क्रशर जोन में ट्रैक्टर संचालकों और क्रशर संचालकों के बीच खनन सामग्री के रेट को लेकर कई दिनों से गतिरोध बना हुआ था। ट्रैक्टर संचालक खनन सामग्री का रेट बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर शुक्रवार को ट्रैक्टर संचालकों ने जोन में बाहर से आने वाले वाहनों को रोक दिया, जिससे बल्लेवाला जोन से लेकर बाहर हाईवे तक जमा लग गया। ट्रैक्टर संचालकों ने जोन की ओर आने वाले सभी रास्तों पर अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दी। इससे जोन में करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची खिजराबाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर बात करवानी चाही। इसके बाद दोनों पक्षों की करीब दो घंटे तक बैठक हुई, लेकिन इसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया। बाद में दोनों पक्षों में इस बात पर सहमति बनी कि दो दिन बाद बैठक कर इसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर संचालकों का कहना है कि क्रशर संचालकों ने कच्चे माल पर रेट कम कर दिए हैं, जबकि तैयार माल के रेट बढ़ा दिए है। जब क्रशर संचालक अपने तैयार माल का रेट बढ़ा सकते हैं तो कच्चे माल पर भी रेट बढ़ाना चाहिए। लेकिन क्रशर संचालक रेट बढ़ाकर खुद मोटी कमाई कर रहे हैं और उनके कच्चे माल का रेट नहीं बढ़ा रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर बल्लेवाला जोन में काम कर रहे ट्रैक्टर संचालकों ने बाहर से आने वाले वाहनों को क्रशर जोन में आने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed