फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लावारिस पशुओं से परेशान ग्रामीण, दिया धरना

लावारिस पशुओं से परेशान ग्रामीण, दिया धरना

Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
लावारिस पशुओं से परेशान ग्रामीण, दिया धरना
लावारिस पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
लावारिस पशुओं से परेशान गांव चिड़िया के ग्रामीणों ने रविवार को धरना दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि शहर की तर्ज पर गांवों में भी प्रशासन को लावारिस पशु पकड़ो अभियान शुरू कराना चाहिए। ग्रामीणों का तर्क है कि ये पशु उनकी फसलों को बर्बाद करने के साथ ग्रामीणों पर भी हमला कर घायल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर कुछ दिनों के अंदर ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लेंगे।

बीडीसी शशि, राजबीर शास्त्री, वीरभान, बदन, सुरेंद्र, प्रवीण, सुखपाल, सोम, प्रताप, मोहन, लीलू, राजू, रामचंद्र व अजीत आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में सौ से अधिक लावारिस पशु हैं। इन पशुओं से ग्रामीण काफी परेशान है। ये लावारिस पशु न केवल उनकी फसलें उजाड़ते हैं बल्कि गली से गुजर रहे ग्रामीणों पर भी हमला बोल इन्हें घायल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन अब तक इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक नजरअंदाजी से खफा होकर ही ग्रामीणों ने धरना दिया है। प्रशासन ने अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed