{"_id":"596915124f1c1be1178b45f6","slug":"61500058898-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम साहब, चंदे की कमी नहीं आने देंगे, पशुओं को पकड़ना शुरू तो करवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम साहब, चंदे की कमी नहीं आने देंगे, पशुओं को पकड़ना शुरू तो करवाओ
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
हांसी में नासूर बन चुकी पशुओं की समस्या को लेकर आखिरकार प्रशासन द्वारा दो माह बाद जाकर दोबारा बैठक आयोजित की गई। एसडीम राजीव अहलावत ने शुक्रवार को नगर परिषद, सब्जी मंडी एसोसिएशन और शहर के गणमान्य लोगों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने लोगों से बेसहारा पशुओं को रखने के लिए जगह के बारे में पूछा। इस पर अधिकारियों और लोगों ने कहा कि जगह फिलहाल देखी जा रही है। स्थान निर्धारण को लेकर कई जगह मौके का मुआयना भी किया गया है, जल्द ही जगह निर्धारित कर ली जाएगी। लोगों ने कहा कि जगह तो जल्द ही निर्धारित हो जाएगी। पहले शहर में घूम रहे पशुओं को पकड़ना तो शुरू हो। जब यह पशु किसी बड़े हादसे का कारण बनेंगे, क्या तब पशुओं को पकड़ना शुरू किया जाएगा।
मीटिंग में सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान रमेश भुटानी ने कहा कि एसडीएम साहब, आप पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान तो शुरू करवाओ। पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में कम से कम भी 10 से 15 प्वाइंट है, जहां लोगों द्वारा चारा डाला जाता है। उन जगहों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लग जाता है, जोकि हर बार लड़ते हुए किसी न किसी दुर्घटना का कारण बनते है। भुटानी ने कहा कि शहर में लोग चंदा देने को तैयार है। जल्द से जल्द पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरू करवाओ।
जुर्माना लगा कर कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी ने कहा कि जल्द ही मीटिंग कर बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। एसडीएम ने मौके पर कर्मी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में मुनादी करवाई जाए कि जो भी व्यक्ति अपने पशु को दूध निकालने के बाद खुला छोड़ेगा, उस पर जुर्माना लगा कर कार्रवाई की जाएगी। राजेश बंसल ने भी कहा कि उक्त लोगों पर जुर्माना लगा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही पशुओं की समस्या को लेकर जगह निर्धारित कर लो। इसके बाद अभियान में तेजी लाते हुए आवारा पशुओं को पकड़ना शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि रिंकू सैनी, पार्षद हरिराम सैनी, देवेन्द्र मुवाल, प्रवीन, अनुराग, नरेश रखेजा, मनोहर लाल, दीपक आदि उपस्थित थे। आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए लोगों द्वारा सैनीपुरा, जींद रोड़ व चादरपुल के समीप जगह का मुआयना किया गया।
विज्ञापन
नंदी को पकड़ कर हिसार भेजा जाएगा
गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पूर्व हांसी में एडीसी व नगर परिषद सहित अन्य विभागों तथा शहर के प्रमुख लोगों की आयोजित मीटिंग में पशुओं की समस्या से निजात दिलवाने के लिए सहमति बनी थी। मीटिंग में फैसला लिया गया था कि नगर परिषद क्षेत्रवासियों के सहयोग से अभियान चला कर पशुओं को पकड़ेगा। मीटिंग में लोगों ने यह भी कहा था कि नंदी को पकड़ कर हिसार भेजा जाएगा। चाहे इसके बाद हिसार से गाय को भेज दिया जाए। इस पर एडीसी ने भी सहमति जता दी थी। इसके दो माह बाद जाकर शुक्रवार को मीटिंग आयोजित की गई।
शुक्रवार को मीटिंग आयोजित की गई थी। जल्द ही बेसहारा पशुओं को रखने के लिए जगह निर्धारित कर ली जाएगी। इसके बाद अभियान में तेजी लाई जाएगी।
- राजीव अहलावत, एसडीएम, हांसी