{"_id":"595c02164f1c1b8e5d8b47e0","slug":"61499202070-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात की फिराक में घूम रहे युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात की फिराक में घूम रहे युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 05 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात की फिराक में घूम रहे युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एंटी व्हीक्ल थैफ्ट और डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान अलग-2 स्थानों से दो युवकों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली कि शहर के बाहरी इलाके में दो युवक वारदात करने की फिराक में है। तभी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने नई अनाज मंडी के गेट नंबर 1 के पास से गांव सुनारिया कलां निवासी संजीत को शक के आधार पर काबू किया। आरोपी के पास एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। इसी तरह टीम ने बहु अकबरपुर चौक से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ पर आरोपी पहचान गांव सुनारिया कलां निवासी रविंद्र उर्फ बिद्र रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भिवानी रोड पर हवाई फायर की थी। इस मामले में आरोपी का एक साथी फरार है।