{"_id":"595ab4594f1c1b6b308b469d","slug":"61499116633-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह में पांच दिन होगी वाहनों की पासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह में पांच दिन होगी वाहनों की पासिंग
Updated Tue, 04 Jul 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वाहनों की पासिंग को लेकर सप्ताह में कई बार होने वाले हंगामे से अब राहत मिलेगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त के निरीक्षण के बाद कमेटी ने निर्णय लिया है कि अब सप्ताह में पांच दिन वाहनों की पासिंग कराई जाएगी। वहीं, हेड लाइट में छोटी-मोटी खामी के चलते उसे टेस्ट में फेल नहीं किया जाएगा।
दरअसल, कन्हेली रोड स्थित आरटीए कार्यालय पर सप्ताह में सोमवार और वीरवार को वाहनों की पासिंग होती थी। ऐसे में वाहनों की भीड़ अधिक होने के कारण हर बार वहां पर हंगामा होता था। कई बार पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। सोमवार को संयुक्त परिवहन आयुक्त वीरेंद्र लाठ ने परिसर का निरीक्षण किया और समस्याओं को जाना।
इसके बाद आरटीए ने सहायक सचिव सोहनलाल और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की कमेटी बनाई। कमेटी की रिपोर्ट के बाद निर्णय लिया गया कि अब वाहनों की पासिंग सप्ताह में पांच दिन होगी। जिस वाहन की हेड में मामूली कमी होगी, उसे फेल नहीं किया जाएगा। इस नियम के लागू होने के बाद सोमवार को पहले ही दिन भारी संख्या में वाहनों को पास किया गया।