फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   61 coronas found infected, one aged killed

61 कोरोना संक्रमित मिले, एक वृद्ध की मौत

Fri, 11 Dec 2020 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
61 coronas found infected, one aged killed
रोहतक। कोरोना की दूसरी पीक में मरीजों का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत पहुंच गया है, जोकि कोरोना संक्रमणकाल में अब तक का सबसे अधिक है। जिले में 11508 कोरोना के संक्रमित हैं और इसमें से 10707 अब तक ठीक हो चुके हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या 142 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को जिले में 61 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। एक वृद्ध की मौत भी हो गई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 11508 पहुंच गई। इसमें से एक्टिव मरीज 659 हैं। एक्टिव मरीजों में 32 पीजीआईएमएस व अन्य उपचाराधीन हैं और 627 होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। विभाग के अनुसार जिले में कोरोना का संक्रमण दर 5.32 फीसदी चल रहा है। अब तक विभाग जिले में सवा दो लाख से अधिक सैंपलों की जांच कर चुका है। वहीं कोरोना ग्रस्त शिव कॉलोनी की 73 साल की महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला को कोरोना की शिकायत थी और वह उपचाराधीन चल रही थी। महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 142 हो गया है।
विज्ञापन

---
डॉक्टर, हरियाणा पुलिस भी संक्रमण की चपेट में
स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो डॉक्टर, हरियाणा पुलिस के दो कर्मचारी, रेलवे स्टाफ, सेवादार, विद्यार्थी, शिक्षक, बुजुर्ग बिजनेसमैन, किसान, गृहिणी, दुकानदार, बैंक कर्मी, पीजीआईएमएस का स्टाफ संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिना लक्षण वाले भी हैं कोरोना से संक्रमित
कोरोना संक्रमणकाल में आपको यदि संक्रमित होने के लक्षण नहीं हैं तो भी आप सावधान रहें। क्योंकि लक्षण वालों की तुलना में बगैर लक्षण वाले संक्रमितों की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के स्पेशल जांच अभियान के आंकड़ों की बात करें तो इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग मानता है कि जिले में सबसे अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्र और कलानौर ब्लाक है। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 12642 आरटी पीसीआर व रैपिड किट जांच कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया था। विभाग 12007 सैंपलों में से 236 के संक्रमित होने की अभी तक पुष्टि कर रहा है। इसमें आठ रैपिड किट जांच के संक्रमित भी शामिल हैं। विभाग के अनुसार बनियानी में सात, हसनगढ़ में चार, इस्माइला हरियाणा में तीन, कलानौर में 42, खरावड़ में आठ, खेडी में एक, अनाजमंडी में 14, एचएसआईडीसी में 10, किलोई में एक, पिलाना में सात, इंडस्ट्रियल एरिया के बाक्स पांच में तीन व छह में तीन, एकता कॉलोनी में दो, समर गोपालपुर में एक, गुढान में एक, निंदाना में एक, खेरडी में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

----
जिले में रैंडम सैंपल लिया गया था। यह जांच रिपोर्ट पूरे जिले की स्थिति तय कर रही है। क्योंकि अस्पताल या जांच सेंटर पर बीमार और कांटेक्ट वाले का सैंपल लिया जाता है। दोनों जांच में अंतर है। शहरी और कलानौर में अधिक संक्रमित मिले हैं, यहां स्क्रीनिंग बढ़ाई जाएगी। फिलहाल 12007 सैंपलों में 236 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed