{"_id":"5b15ac944f1c1ba86e8b65dc","slug":"51528147092-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों पर मेहरबान सरकार, कर्मचारियों के लिए खजाना खाली: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों पर मेहरबान सरकार, कर्मचारियों के लिए खजाना खाली: हुड्डा
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रियों पर मेहरबान सरकार, कर्मचारियों के लिए खजाना खाली: हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हमसा से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष शर्मिला हुड्डा और राज्य कमेटी के सदस्य अनिल सिंगला ने संयुक्त ब्यान जारी कर बताया कि प्रदेश में वेतन भत्तों के नाम पर हरियाणा सरकार खजाने में घाटा बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाए पहले से लगे पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने पर तुली हुई है। पंजाब के समान वेतनमान पर पंजाब जाने की बात कह रही है और लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न, मुकदमे व लाठियां बरसाई जा रही है। सरकार विधायक, मंत्रियों के वेतन भत्तों में आए दिन बढ़ोतरी कर रही है। कच्चे कर्मचारी आस लगाए बैठे थे कि सरकार उन्हें पक्का करेगी, लेकिन पक्का करना तो दूर, उल्टा कच्चे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। शिक्षा विभाग को हरियाणा सरकार ने प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। सरकारी स्कूलों में एक भी सफाई कर्मचारी, चौकीदार, कंप्यूटर टीचर, पानी वाला व माली की पोस्ट नहीं है। और शिक्षामंत्री शिक्षा का बढ़ावा देने का ढोंग रच रहे हैं ।