{"_id":"5ac52e4f4f1c1bc0618b5815","slug":"51522871887-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका बंद कराने के लिए लोगों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका बंद कराने के लिए लोगों ने काटा बवाल
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब का ठेका बंद कराने के लिए लोगों ने काटा बवाल
चरखी दादरी।
वार्ड 10 में गोशाला मोड़ पर खोले गए शराब ठेके पर बुधवार को इनेलो विधायक राजदीप फौगाट, पार्षदों और लोगों ने ताला जड़ दिया। इसके बाद ठेके की चाबी विधायक ने डीएसपी हेड क्वार्टर को सौंपी। प्रशासन ने शराब ठेके की वैधता की जांच करने का आश्वासन विधायक को दिया है। विधायक व पार्षदों ने इस ठेके को बंद करने की मांग जिला प्रशासन से की है। प्रशासन ने इस संदर्भ में आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और ठेके की वैधता से संबंधित जानकारी मांगी।
सुबह करीब नौ विधायक राजदीप फौगाट, वार्ड 10 पार्षद मनोज वर्मा, दिनेश जांगड़ा, महेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह लांबा सहित कई पार्षद व गांव के लोग गोशाला मोड़ स्थित शराब ठेके पर पहुंचे। यहां पर विधायक ने ठेके के कारिंदे से इसे बंद करने की मांग की। कारिंदे ने विरोध किया और ठेका बंद न करने पर अड़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कई देर तक बहस भी हुई। इसके बाद विधायक व पार्षद सहित अन्य लोगों ने ठेके को ताला जड़ दिया। इसके बाद ठेकेदार भी मौके पर पहुंचा और फीस जमा कराने का तर्क देकर ठेका खुला रखने की बात कही। इसके बाद विधायक ने एसडीएम ओमप्रकाश देवराला व डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप कुमार से भी बातचीत की। विधायक राजदीप ने ठेके पर जड़े ताले की चाबी डीएसपी हेड क्वार्टर को सौंप दी।
विधायक ने कहा कि नौ माह पहले एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने भी मौके का निरीक्षण किया था और नए वित्तवर्ष से ठेका बंद कराने का आश्वासन लोगों को दिया था। विधायक ने बताया कि पार्षद व लोगों ने इस संबंध में प्रस्ताव पास कर भी प्रशासन को सौंपा था और इसके बावजूद नए वित्त वर्ष में भी शराब ठेका यहां चलाया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने कहा कि वो आबकारी एवं कराधान विभाग को इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं। वहीं, डीएसपी ने कहा कि अगर ठेका अवैध तो इस पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करेगी और अगर इसकी अनुमति है तो फिर इसे हटाने की प्रक्रिया आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा की जाएगी। विधायक ने बताया कि यहां शराब ठेका होने से घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है।