फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आंगनबाड़ी

आंगनबाड़ी

Fri, 02 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी
काले कपड़े पहन आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मनाई होली, सीएम का पुतला फूंककर जताया विरोध
विज्ञापन

- आंगनबाड़ी वर्कर्स सहायिका यूनियन हरियाणा का उपायुक्त कार्यालय पर धरना जारी रहा, चार को सीएम आवास का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने वीरवार को काले कपड़े पहनकर होली पर्व मनाया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने विरोध जताते हुए सीएम का पुतला फूंका। वहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स सहायिका यूनियन हरियाणा ने चार मार्च को करनाल में सीएम आवास का घेराव करने का फैसला लिया।

लघु सचिवालय में वीरवार को भी आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना जारी रहा। एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरिप्रकाश ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी यूनियन को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन अभी तक मामला अटका हुआ है। यूनियन ने फैसला लिया कि सरकार की घोषणा आने के बाद यूनियन निर्णय लेगी। चार मार्च को हुडा ग्राउंड सेक्टर- 12 करनाल में पूरे हरियाणा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका सीएम हाउस का घेराव करेंगी। वीरवार को धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रोशनी चौधरी ने की। धरना स्थल से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति तक जुलूस निकाला गया और खट्टर सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान रोशनी चौधरी, सरिता, सुनीता, कमलेश समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहीं। छात्र संगठन एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव हरीश कुमार सैनी ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। इस मौके पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के छात्र उमेश कुमार और भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के जिला सचिव जगदीश, कर्मचारी नेता रामनिवास व रवि अहलावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed