फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लूट की वारदातों के विरोध में उतरे शहर के स्वर्णकार

लूट की वारदातों के विरोध में उतरे शहर के स्वर्णकार

Thu, 01 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
लूट की वारदातों के विरोध में उतरे शहर के स्वर्णकार
लूट की वारदातों के विरोध में उतरे शहर के स्वर्णकार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दिव्यांग स्वर्णकार जयबीर सोनी सहित अन्य स्वर्णकारों के साथ हुई लूट की वारदातों के विरोध में शहर के स्वर्णकार उतर आए हैं। स्वर्णकार संघ की ओर से बुधवार को सोनी धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें लगातार हो रही वारदातों और पुलिस की उदासीन कार्रवाई के विरोध में स्वर्णकारों ने रोष जताया। उन्होंने जयबीर को लूटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का समय देने का निर्णय लिया। इसके बाद स्वर्णकार पुलिस अधीक्षक से भी मिले और उनसे लुटेरों की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने दो-तीन में वारदात ट्रेस आउट करने का आश्वासन दिया। वहीं, स्वर्णकार एसोसिएशन का कहना है कि अगर एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दुकानें बंद कर विरोध किया जाएगा।
गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम शोरूम से घर लौट रहे रोहिल्ला टेंट हाउस वाली गली निवासी दिव्यांग स्वर्णकार जयबीर से सफेद बाइक पर सवार तीन युवकों ने गन प्वाइंट पर बैग छीन लिया था। इसमें 85 ग्राम सोना, पांच किलोग्राम चांदी व करीब 30 हजार रुपये की नकदी थी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को स्वर्णकार एसोसिएशन प्रधान सुरेश सोनी की अध्यक्षता में सोनी धर्मशाला में लूट की घटना के विरोध में स्वर्णकारों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि लूट की वारदातों में करीब छह स्वर्णकार लाखों का माल गंवा चुके हैं और ज्यादातर में पुलिस कार्रवाई मामला दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। इस मौके पर सुनील सोनी, जगदेव सोनी, सिलवंत सोनी, शशि सोनी, प्रकाश सोनी, लक्ष्मीनारायण सोनी, मुन्नालाल सोनी, मुकेश सोनी, विनोद सोनी, दिनेश सोनी, सत्नारायण सोनी व नरेश सोनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

स्वर्णकारों से लूटे माल व नकदी की बरामदगी नहीं करवा पा रही पुलिस
वारदात नंबर एक :-तीन साल पहले सवा चार लाख का लूटा था सोना व कैश
पुरानी सब्जी मंडी के समीप स्थित मनोहर लाल सर्राफ नामक शोरूम के संचालक रामौतार ने बताया कि उसके बेटे से शंकर कॉलोनी में घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने 2015 में गन प्वाइंट पर करीब सवा चार लाख रुपये का सोना व कैश लूटा था। इसमें 2.73 लाख की नकदी व करीब 1.33 लाख का सोना शामिल है। यह वारदात पुलिस आज तक ट्रेस आउट नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात नंबर दो:-30 लाख की लूट के आरोपी पकड़े, एक पैसे की रिकवरी नहीं
अक्तूबर 2016 में स्वर्णकार संघ के पूर्व प्रधान रामबिलास सोनी से रिट्ज कार सवार युवकों ने घर के बाहर मारपीट कर बैग छीन लिया था। इसमें करीब 70 हजार की नकदी भी थी। घटना में पीड़ित को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ था और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने लूट सहित हत्या का केस भी दर्ज किया था। इसके आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है लेकिन माल की बरामदगी पुलिस अब तक नहीं करवा पाई है।
वारदात नंबर तीन:- घर के बाहर गन प्वाइंट पर दो युवकों ने की थी साढ़े छह लाख की लूट
करीब पांच साल पहले 2013 में रोहिल्ला टेंट हाउस वाली गली निवासी स्वर्णकार प्रदीप से बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर ही पिस्तौल तानकर उससे बैग लेकर फरार हो गए थे। बाद में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे उससे करीब साढ़े छह लाख रुपये का सोना व कैश लूट ले गए थे। पुलिस इसकी आज तक रिकवरी नहीं करा पाई है।
वारदात नंबर चार:- अब दिव्यांग स्वर्णकार से हुई पांच लाख की लूट
गत 27 फरवरी को रोहिल्ला टेंट हाउस वाली गली निवासी जयबीर अपना शोरूम बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रूकवाकर पिस्तौल तान दी और बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित जयबीर का कहना है कि उसके साथ उसका एक परिचित भी था लेकिन हथियार के डर से वो लुटेरों का विरोध नहीं कर पाए।
एक सप्ताह में नहीं कार्रवाई तो दुकानें रखेंगे बंद: सुरेश सोनी
पुलिस अधीक्षक ने दो5तीन दिन में हमें वारदात ट्रेस आउट करने का आश्वासन दिया है। फिर भी हम एक सप्ताह का समय देंगे। अगर एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी नहीं हुई तो सभी स्वर्णकार विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखेंगे। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस माल की बरामदगी नहीं करवा पाई।

सुरेश सोनी, प्रधान, स्वर्णकार संघ
टीमें की गई हैं गठित, जल्द होगी गिरफ्तारी: पुलिस प्रवक्ता
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को तत्परता से ट्रेस आउट करने के निर्देश दिए हैं। दादरी सिटी थाना पुलिस सहित सीआईए स्टाफ की टीमें गठित की जा चुकी हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को पुलिस काबू कर लेगी। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed