{"_id":"5a95cb234f1c1b805a8bc39c","slug":"51519766307-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड ने गेट किया बंद तो दीवार फांद पहुंचे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड ने गेट किया बंद तो दीवार फांद पहुंचे युवा
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो ने पीजीआई कुलपति कार्यालय के बाहर काटा बवाल
- सुरक्षा गार्ड ने गेट किया बंद तो दीवार फांद पहुंचे अंदर पहुंचे युवा
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआईएमएस के कुलपति कार्यालय के अंदर जहां एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर इनसो छात्र संगठन गेट पर बवाल काट रहा था। जब सुरक्षा गार्डों ने युवाआें को कुलपति कार्यालय के अंदर आने से रोका तो वे दीवार फांद कर अंदर पहुंच गए और सुरक्षा गार्ड देखते रह गए। बाद में छात्र नेता से संस्थान के डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव ने ज्ञापन लिया और छात्रों को वापस भेजा।
मंगलवार को सुबह अधिकारियों की बैठक शुरू होते ही इनसो छात्र संगठन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पहुंच गया। छात्रों ने हंगामा करते हुए कुलपति से मुलाकात कराने की जिद की। इस पर सुरक्षा गार्डों ने गेट बंद कर दिया और किसी को अंदर नहीं जाने दिया। इस पर छात्रों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी और जब उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया गया तो वे दीवार फांद गए। प्रदेश देशवाल ने बताया कि बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आर.बी. सिंह के खिलाफ सुरेश कुमार ने भ्रष्टाचार के आरोप लगा रखे हैं और उनकी जांच चल रही है। इसके बावजूद प्रशासन उन्हें दुबारा नियुक्ति देना चाहता है। इसके लिए उनको जानकारी मिली है कि अधिकारी टेबल एजेंडा मीटिंग में रख कर पास करवाना चाहते हैं। अधिकारी डॉ. सिंह की नियुक्ति करने का पहले भी प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सुरेश के मामले में डॉ. सिंह की पहले स्टेट विजिलेंस से जांच कराई जाए। इसके बाद विचाराधीन व्यक्ति की किसी सूरत में संस्थान में नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। यदि इसके बावजूद संस्थान डॉ. सिंह को नियुक्त करता है तो वह कुलपति कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।