{"_id":"5a8887a84f1c1b91268badb8","slug":"51518897064-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर करता था मारपीट इसलिए पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर करता था मारपीट इसलिए पत्नी ने दी जान
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर करता था मारपीट इसलिए पत्नी ने दी जान
बाढड़ा।
कारी मेला में दो दिन पूर्व संदिग्ध हालातों में फंदे पर लटकने से हुई महिला की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी पति संदीप उर्फ दीपक को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इससे क्षुब्ध होकर ही उसने फंदा लगा लिया। बाढड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी संदीप अपनी पत्नी ही नहीं मां के साथ भी मारपीट करता था और पुलिस पूछताछ में उसने यह कबूल किया है।
गौरतलब है कि गत वीरवार को कारी मेला निवासी विवाहिता सुनीता का शव परिजनों को फंदे पर लटकता मिला था। मृतका की सास बच्चों को छोड़ने गई हुई थी और पीछे से घर पर संदीप और सुनीता ही थे। सुनीता की मौत की खबर सुनकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मौत का जिम्मेवारी उसके पति को ठहराया था। मृतका के भाई ने आरोप लगाया था कि संदीप सुनीता को प्रताड़ित करता था। कई दफा वह उसके साथ मारपीट भी कर चुका था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुधवार रात को भी उसने सुनीता के साथ शराब के नशे में मारपीट की थी और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने वीरवार सुबह फंदा लगाया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी जगराम ने की। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।