फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गांव भांडोर उंची में लड़ाई झगड़े में व्यक्ति की मौत

गांव भांडोर उंची में लड़ाई झगड़े में व्यक्ति की मौत

Mon, 05 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गांव भांडोर उंची में लड़ाई झगड़े में व्यक्ति की मौत
गांव भांडोर उंची में लड़ाई झगड़े में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव भांडोर ऊंची में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के झगड़े में घायल एक अधेड़ ने चार दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि 31 जनवरी को परिवार के लोगों के मध्य प्लाट में कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में 10-12 लोग घायल हो गए थे। 55 वर्षीय लीलाराम पुत्र भंवर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया था। शनिवार को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में रात्रि को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक का पुत्र विकास भी गंभीर रूप से घायल है और रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। लीलाराम की मृत्यु होने पर पुलिस ने महिला कमलेश, पुष्पा के अलावा राहुल, सौरव, राजू, मान सिंह, संदीप, दीपक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को पहले छह लोगों के विरुद्ध शिकायत दी गई थी। लीलाराम की मृत्यु होने पर पुलिस ने मृतक के भतीजे रोहित पुत्र बालु सिंह के बयान पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया। दो ओर लोगों के बारे में पुलिस को शिकायत देने पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि मृतक का न्यायालय में प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। न्यायालय का फैसला दो बार मृतक के पक्ष में आने के बावजूद भी दूसरा पक्ष बाज नहीं आ रहा था। मृतक के पक्ष की ओर से उनके हक में फैसला आने पर कूड़ा डालने से मना करने पर दोनों पक्षों के मध्य झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed