फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   श्रीकृष्णा स्कूल की साक्षी ने पाया ऑल इंडिया दूसरा रैंक

श्रीकृष्णा स्कूल की साक्षी ने पाया ऑल इंडिया दूसरा रैंक

Sun, 04 Feb 2018 01:38 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्णा स्कूल की साक्षी ने पाया ऑल इंडिया दूसरा रैंक
श्रीकृष्णा स्कूल की साक्षी ने पाया ऑल इंडिया दूसरा रैंक
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल की छात्रा साक्षी ने सीटीएसई परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय रैंक लेकर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये जानकारी स्कूल के एकेडमिक हैड यशवंत एवं संदीप यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में श्रीकृष्णा स्कूल के 7 विद्यार्थियों ने सीटीएसई परीक्षा में मैरिट लेकर मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि छात्रा साक्षी ने पूरे भारत वर्ष में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं पारुल, रेणू यादव, पूजा, विशाखा, चिनकी एवं दीपक ने भी मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया।

स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने कहा कि प्रतिभा को कठिन परिश्रम एवं लगन से ही हासिल किया जा सकता है। साक्षी ने सीटीएससी परीक्षा में पूरे भारत वर्ष में द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की कठोर मेहनत एवं विद्यार्थियों की लग्न व परिश्रम से ही श्रीकृष्णा स्कूल ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे भी इसी तरह कठोर परिश्रम व लग्न से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर उप प्राचार्य हंसराज यादव, पीआरओ सुधीर यादव, रविप्रकाश, यशवंत सिंह, संदीप यादव, कोच राजेश यादव, विरेंद्र कुरहावटा, सोमदत्त, सूरत एवं प्रवीन कोथल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed