{"_id":"5a4a905f4f1c1b5c248b5c51","slug":"51514836063-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी पर फूटा किसानों का गुस्सा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी पर फूटा किसानों का गुस्सा, लगाया जाम
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरी पानी पर फूटा किसानों का गुस्सा, लगाया जाम
चरखी दादरी।
गांवों व शहरी क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट और जिले की नहरों के जरिए पहले लोहारू पानी भेजने की प्रक्रिया से खफा घिकाड़ा, साहूवास, फतेहगढ़, मिर्च व चरखी सहित घिकाड़ा रोड के ग्रामीणों ने 200 मीटर के दायरे में दो जगह घिकाड़ा रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व सिंचाई विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी खेमे ने एक न सुनी और मौके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन को बुलाने की मांग की। इसके बाद एक्सईएन मौके पर पहुंचे और उन्होंने दो दिन के अंदर गांवों के जलघरों के वाटर टैंक भरने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पहले करीब दो घंटे तक यहां की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। गुस्साएं पांच गांवों के किसानों व शहर के घिकाड़ा रोड के बाशिंदों ने सिंचाई विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति नारेबाजी कर अपना रोष जताया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।
ग्रामीणों ने बताया कि नहरों में पानी होने के बावजूद ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से त्रस्त है। पांच दिन पहले जिले की नहरों में पानी छोड़ा गया था लेकिन विभाग ले अब तक गांवों के जलघरों को भरने की कवायद शुरू नहीं की। गांव फतेहगढ़, साहूवास व घिकाड़ा में पिछले 20 दिन से पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जलघरों के वाटर स्टोरेज टैंक सूखे पड़े हैं जबकि विभाग जिले के लोगों को पानी देने की बजाय पहले लोहारू भेज रहा है। लोगों का कहना है कि लोहारू कोभी पानी मिलना चाहिए लेकिन दादरी क्षेत्र के लोगों की परेशानियों के बावजूद पानी आगे पहुंचना तर्कसंगत नहीं है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान न करने से खफा होकर लोगों ने दोपहर करीब तीन बजे घिकाड़ा नहर पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सदर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी खेमा मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीओ लोगों से बातचीत करने मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एक्सईएन को मौके पर भेजने की बात कही। इसके करीब आधा घंटा बाद एक्सईएन मौके पर पहुंचे और उन्होंने दो दिन के अंदर गांवों के जलघरों में पानी पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
20 दिनों से जलघर सूखे, घरों में नहीं पहुंची पेयजल की बूंद
ग्रामीण पवन कुमार, श्रीभगवान, जिले सिंह, प्रहलाद, अनिल, सुरेश, विक्रम आदि ने बताया कि पिछले दफा नहर बंद होने के बाद से ही उनके गांवों के जलघर नहीं भरे गए। यहीं कारण है कि पिछले 20 दिनों से जलघरों के वाटर स्टोरेज टैंक सूखे पड़े हैं और घरों में पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घिकाड़ा जलघर से ही फतेहगढ़ गांव में भी पेयजल सप्लाई की जाती है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों से नहर में पानी आया हुआ है लेकिन विभाग ने अब तक जलघरों को भरने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
पहले नहर तो फिर घिकाड़ा चौक पर रोका ट्रैफिक
करीब तीन बजे पांचों गांवों के ग्रामीण घिकाड़ा नहर पर एकत्र हुए और सड़कमार्ग को जाम कर दिया। यहां बात न बनती देख वो आगे आ गए और घिकाड़ा चौक पर जाम लगा दिया। रावलधी-भिवानी लिंक रोड स्थित चौराहे पर जाम लगाने से यहां से गुजरने वाले भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने अपने स्तर पर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने एक न सुनी और दोनों जाम स्थल पर नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
वर्जन::
पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त कर दिया है। पुलिस टीम ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाकर ही वापिस लौटी।
इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह, सदर थाना प्रभारी