{"_id":"59974b754f1c1b72658b4b0d","slug":"51503087477-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त से मिली चार गांवों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त से मिली चार गांवों की पंचायत
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त से मिली चार गांवों की पंचायत
भिवानी।
बिजली सप्लाई सुचारु न होने के कारण गांव रेवाड़ी खेड़ा, सिरसा घोघड़ा, सैय, ढाणी हरसुख के पंचायत सदस्य व ग्रामीण उपायुक्त से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि गर्मी में कुछ राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि गांव में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। पूरी-पूरी रात बिजली नहीं आती। गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया है। सरपंचों ने कहा कि वे कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन वे कहते हैं कि गांव वालों को थोड़ी बहुत परेशानी तो होगी ही। सरपंचों व अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर सरपंच मनीषा, नीतू रानी, बबिंद्र सिंह, जयभगवान, पंच राकेश, बसंत, ओमपाल, सुनील, महेंद्र सिंह, रतन सिंह आदि शामिल रहे।