फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला की दिनदहाड़े छुरी से गोदकर हत्या

महिला की दिनदहाड़े छुरी से गोदकर हत्या

Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
महिला की दिनदहाड़े छुरी से गोदकर हत्या
घर में घुसकर महिला की दिनदहाड़े छुरी से गोदकर हत्या
विज्ञापन

भिवानी
चौधरी बंसीलाल पार्क के सामने घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने छुरी से गोदकर महिला की हत्या कर दी। आरोपियों ने घर में अकेली इस महिला के सिर, चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे खून के छींटे दीवार और फर्श पर बिखरे हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या पांच-छह घंटे पहले की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बारे में परिजनों को शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उस वक्त पता चला, जब मृतका की मां घर आई। मृतका का नाम कविता (35) है। सामान्य अस्पताल में सुरक्षा कर्मी रह चुकी कविता का शव क्षत-विक्षत हालत में घर के कमरे के दरवाजे के बीच मिला। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर, चेहरे, और गर्दन पर कई वार किए गए हैं। वहीं कमरे से कुछ दूरी पर दीवार पर खून के छींटे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या आंगन में की गई। इसके बाद शव को घसीटकर कमरे में ले जाने की कोशिश की गई।
पुलिस के मुताबिक मजदूरी करने वाला महिला का पति सूरजभान घर पर नहीं था और मृतका के तीनों बच्चे खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पिछले तीन दिन से कुरुक्षेत्र गए हुए थे। कविता की ससुराल लोहरवाड़ा गांव में है, मायका यहां दादरी गेट इलाके में है। यह भी जानकारी मिली है कि महीने भर पहले ही उसने इस मकान को किराए पर लिया था। हत्या के बाद आरोपियों ने छुरी को आंगन में छोड़ दिया। एक बर्तन में लाल पानी मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने छुरी को धोने का प्रयास भी किया है। महिला की हत्या की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि कविता के पति की शिकायत पर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने जताया धमकी देने वालों पर शक
मृतका के भाई मनोज व मुकेश ने बताया कि दादरी गेट पर रहने वाले कुछ युवकों ने कविता को धमकी दी थी। धमकी देने वाले कविता पर किसी से बात कराने की बात को लेकर दबाव बना रहे थे। इस बारे में पुलिस में शिकायत भी हुई थी, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान-पहचान के हो सकते हैं हत्यारे
जिस तरीके से घर के अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया और आस-पड़ोस के लोगों के कानों तक कोई चीख-शोर न पहुंचना चौंकाता है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि हो सकता है हत्यारों में से कोई जान-पहचान का हो, जिसे देख कर कविता ने अंदर आने दिया।

टाइमिंग को लेकर संशय
हत्या की टाइमिंग को लेकर अभी उलझन बनी हुई है। वारदात स्थल पर बिखरा खून जिस तरीके से सूखा नजर आ रहा था, उससे इस बात को बल मिलता है कि हत्या कम से कम चार-पांच घंटे पहले हुई होगी। शाम साढ़े सात बजे मृतका की मां घर पहुंची, तब हत्या के बारे में पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed