फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शहर के सौदर्यीकरण और पांच प्रोजेक्टों पर खर्च होंगे 90 लाख

शहर के सौदर्यीकरण और पांच प्रोजेक्टों पर खर्च होंगे 90 लाख

Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के सौदर्यीकरण और पांच प्रोजेक्टों पर खर्च होंगे 90 लाख
शहर के सौदर्यीकरण और पांच प्रोजेक्टों पर खर्च होंगे 90 लाख
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर परिषद ने शहरी विकास के लिए हाल ही में पांच प्रोजेक्टों के टेंडर लगाए हैं। इन प्रोजेक्टों के पूरा होने पर करीब 90 लाख रुपये खर्चा आएगा। इसमें कचरा प्रबंधन के लिए रानिया वाला जोहड़ डंपिंग प्वाइंट के जीर्णोद्धार का प्रोजेक्ट सबसे अहम हैं। यहां पर नगर परिषद चारदीवार व सड़क निर्माण करवाएगा। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से पूरे शहर को कचरा कुप्रबंधन से निजात मिलेगा और नगर परिषद को भी कचरा डालने के लिए स्थायी जगह मिल जाएगी। इसके अलावा काठमंडी सड़क के सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट भी नगर परिषद की इसी प्लानिंग का हिस्सा है। नगर परिषद इस सड़क का कायाकल्प दो चरणों में करवाएगी। 31 जुलाई को ये टेंडर ओपन होंगे। नगर परिषद अधिकारियों ने डीसी के निर्देशों पर मार्च माह में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू की थी। इसकी शुरुआत अतिक्रमण का गढ़ माने जाने वाली काठमंडी से की गई थी। नगर परिषद ने यहां अस्थायी फड़ की जगह को कब्जे में लेकर सौंदर्यीकरण के लिए टाइलें बिछवाने की योजना तैयार की। करीब बीस दिन पहले नगर परिषद ने काठमंडी सौंदर्यीकरण व रानिया वाला जोहड़ डंपिंग प्वाइंट के जीर्णोद्घार सहित पांच प्रोजेक्ट के टेंडर लगाए थे लेकिन किसी भी एजेंसी ने इनमें रुचि नहीं दिखाई। नगर परिषद ठेकेदारों ने इससे हाथ पीछे खींचने का कारण जीएसटी की नई दरों को बताया था। जीएसटी के चलते शहर में दस करोड़ के विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका भी ठेकेदार एसोसिएशन ने जताई थी। इसी सप्ताह नगर परिषद अधिकारियों ने 90 लाख के ये टेंडर दोबारा लगाए हैं टेंडर प्रक्रिया पूरी होने व धरातल पर काम शुरू होने के बाद शहरवासियों को इसका खासा फायदा मिलेगा।
बाक्स: किस प्रोजेक्ट पर कितनी राशि होगी खर्च, क्या होगा फायदा
रानिया वाला जोहड़ के दो प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 40.60 लाख खर्च
नगर परिषद के पास कूड़ा डालने की कोई स्थायी जगह नहीं है। कुछ समय पहले रानियां वाला जोहड़ में किसानों ने विरोध कर कूड़ा डाले जाने से मना कर दिया था। अब नगर परिषद ने यहां चारदीवार करवाने की प्लानिंग तैयार की है ताकि किसानों को समस्या न आए। नगर परिषद ने इसके अलावा यहां सड़क निर्माण कराने का प्रोजेक्ट भी तैयार किया है। नप अधिकारियों ने चारदीवार निर्माण के लिए 24. 82 व सड़क निर्माण के लिए 15.80 लाख के टेंडर लगाए हैं। यहां कूड़ा डालना शुरू करते ही रिहायशी कॉलोनी के लोगों को करीब दो दर्जन अस्थाई डंपिंग प्वाइंट से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

44.13 लाख के दो प्रोजेक्ट से चमकेगी काठमंडी रोड
नगर परिषद ने काठमंडी रोड के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार कर दो चरणों में इसके टेंडर लगाए हैं। एक चरण में लाला लाजपतराय चौक से सैनीपुरा मोड़ तक सड़क किनारे कच्ची पड़ी जगह को पक्का करवाया जाएगा तो दूसरे चरण में सड़क के दूसरी तरफ सैनीपुरा मोड़ से गर्ल्स स्कूल रोड तक कच्ची जगह को पक्की व इससे आगे फड़ वाली जगह पर टाइलें बिछवाई जाएंगी। इससे जहां काठमंडी रोड सुंदर बनेगी वहीं स्थानीय व्यापारियों का भी धूल-मिट्टी सहित अन्य परेशानियों से पिंड छूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा कार्यालय के बैक साइड साढ़े पांच लाख से होगी चारदीवारी
नगर परिषद कार्यालय के बैक साइड की जमीन अपने कब्जे में लेने के बाद भी नगर परिषद ने करीब डेढ़ साल से चारदीवारी नहीं कराई है। अब अधिकारियों ने इस पर ध्यान देते हुए इसके भी टेंडर करवाए हैं। नगर परिषद अधिकारियों ने यहां चारदीवारी करने के लिए 5. 44 लाख का टेंडर लगाया है। चारदीवार होने के बाद इस पर पहले की तरह अवैध कब्जे का खतरा नहीं रहेगा और कार्यालय का कुछ सामान या वाहन यहां खड़े हो सकते हैं। इसके अलावा नप अधिकारी यहां दुपहिया पार्किंग भी शुरू कर सकते हैं।

वर्जन:
हमने करीब 90 लाख रुपये के टेंडर हाल ही में लगाए हैं। 31 जुलाई को ये ओपन होंगे। इनमें रानिया वाला जोहड़ डंपिंग प्वाइंट व काठमंडी सड़क के सौंदर्यीकरण की प्लानिंग भी शामिल है। इस बार टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ जाएगी।
सुनील कुमार, जेई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed