फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cv

cv

Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
cv
मुर्गी फार्म पर पति को घायल कर महिला के साथ किया दुराचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति को पीटकर घायल करने के बाद एक महिला के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला और उसका पति मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। कोसली के एक गांव में मुर्गी फार्म पर काम करते हैं। सोमवार देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता और उसके पति का मेडिकल कराने के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मुर्गी फार्म मालिक शिव कुमार ने बताया कि गांव के पास ही उसका मुर्गी फार्म है। फार्म पर बिहार का एक परिवार कई महीने से नौकरी करता है। सोमवार रात को वह मुर्गे लोड कराने के बाद बेचने के लिए मंडी गया था। पीछे से एक अनजान युवक फार्म पर आया। वह मजदूर महिला को जबरन साथ ले जाने लगा। महिला के पति ने उसका विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद जबरन महिला को खेत में ले जाकर रातभर उससे दुराचार किया। सुबह उसे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद नाहड़ पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता और उसके पति का मेडिकल कराने के बाद अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
पीड़िता और उसके पति का मेडिकल करवाया है। पीड़िता से शख्स के हुलिए का पता लगाया है। शिकायत के आधार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा। - नरेंद्र, चौकी प्रभारी, नाहड़ पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed