फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू में लगेंगे बूम बैरियर

एमडीयू में लगेंगे बूम बैरियर

Mon, 12 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में लगेंगे बूम बैरियर
एमडीयू में लगेंगे बूम बैरियर, बिल्डिंग के गेट होंगे ऑटोमैटिक बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अब एमडीयू का सिक्योरिटी और आईटी मैनेजमेंट सिस्टम नए रंगरूप में नजर आएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने एक कंपनी को 16 करोड़ का टेंडर दिया है, जो 15 जून से यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी और आईटी मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर देगी। यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी को इतना मजबूत करने की तैयारी है कि यहां परिंदा भी पर न मार सके।
दरअसल, काफी समय से यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी और आईटी मैनेजमेंट को बेहतर करने की योजना चल रही थी। पिछले माह यूनिवर्सिटी ने एक निजी कंपनी को इसके लिए 16 करोड़ का टेंडर दिया है। अब नई कंपनी 15 जून से सिक्योरिटी और आईटी को लेकर कार्यभार संभाल लेगी। 16 करोड़ के इस टेंडर में तीन साल के लिए 12 करोड़ सिक्योरिटी और चार करोड़ आईटी मैनेजमेंट पर खर्च होंगे। यूनिवर्सिटी में करीब 227 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। फिलहाल यूनिवर्सिटी कैंपस में करीब 320 कैमरे लगे हैं और नए सिस्टम के बाद लगभग 112 कैमरे और बढ़ा दिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर बूम बैरियर भी लगाएं जाएंगे। यानी गेट से गुजरने वाले हर वाहन की एंट्री होगी और उसके वाहन का कैमरे में ऑटोमेटिक फोटो खींच जाएगा। हालांकि स्टाफ के लिए शुरुआत में एक हजार आरएफआईडी पास जारी किए जाएंगे। वाहन पर यह पास लगने के बाद करीब 40 मीटर की दूरी पर टोल की तरह खुद ही बूम बैरियर खुल जाएगा। खास यह रहेगा कि परीक्षा सदन और प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार ऑटोमैटिक बंद होंगे। उसमें ड्यूटी का समय निर्धारित कर दिया जाएगा और ड्यूटी खत्म होते ही शाम पांच बजे खुद ब खुद बंद हो जाएगा। इसके बाद यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को गेट खुलवाना है तो पहले कंट्रोल रूम को सूचना देनी होगी। वहीं गर्ल्स हॉस्टल के गेट पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


पायलट के तौर खुल सकता है गेट नंबर दो
सूत्रों की मानें तो यूनिवर्सिटी प्रशासन जल्द ही गेट नंबर दो को खोल सकता है। सिक्योरिटी फीचर को मजबूत करने के लिए इस गेट को पायलट के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकता है। गौरतलब है कि आरक्षण आंदोलन के समय यूनिवर्सिटी की सुरक्षा को देखते हुए गेट नंबर दो को बंद कर दिया गया था। तब से कई बार छात्र संगठन इस गेट को खुलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में मजबूत करने होंगे सिक्योरिटी फीचर
नई कंपनी को तीन साल के लिए टेंडर दिया गया है, जो 15 जून से कार्यभार संभाल लेगी। 6 माह के अंदर कंपनी को सिक्योरिटी और आईटी से संबंधित सभी फीचर मजबूत करने होंगे। इसके लिए एक बिल्डिंग में पूरा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां से पूरे कैंपस में नजर रखी जा सकेगी।
- तरुण शर्मा, कंट्रोलर सिक्योरिटी एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed