{"_id":"5df3f57f8ebc3e879f4a85d0","slug":"50-thousand-stolen-in-primary-school-teacher-s-bag-rohtak-news-rtk532264024","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल की टीचर के बैग में रखे 50 हजार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल की टीचर के बैग में रखे 50 हजार चोरी
विज्ञापन
स्नैचरों के साथ-साथ चोरों ने भी महिलाओं को अपना निशाना बना लिया है। शुक्रवार को रेलवे रोड पर बेटे के लिए स्कूल बैग खरीदने आई महिला टीचर का एक युवक बैग उठाकर ले गया। बैग में 50 हजार रुपये थे। महिला ने सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
गांव बालंद निवासी राजरानी ने बताया की वह दादरी में प्राइमरी स्कूल में टीचर है। ड्यूटी से आते वक्त रेलवे रोड से बेटे के लिए स्कूल बैग खरीदने के लिए एक दुकान में गई थी। इस दौरान उसने अपना बैग जिसमें 50 हजार रुपये थे काउंटर पर रख दिया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक दुकान पर आया और बैग देखने के बहाने दो मिनट रुका, काउंटर पर रखा बैग उठाकर भाग गया। इस पर महिला दुकानदार ने टीचर को बताया कि कोई उसका बैग उठा ले गया, जब तक वह बाहर आई, युवक भाग चुका था। इस पर प्राइमरी टीचर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी कई मामले आ चुके सामने
केस-1
मायना गांव की दो महिलाएं अक्तूबर माह में लड़की की शादी के लिए किला रोड मार्केट में सामान खरीदने के लिए आई हुई थी। सामान खरीदने के बाद दुकानदार को रुपये देने लगे तो बैग में 80 हजार रुपयों से भरा पर्स गायब मिला। दुकान के अंदर सामान लेने से पहले महिला ने बैग चेक किया तो पर्स में रुपये थे। दुकान से ही कोई उसका पर्स चुराकर ले गया। उसी समय महिला ने घर पर और पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आज तक आरोपी का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
केस-2
करौथा गांव की महिला जीप में बैठकर अपनी बहन की शादी का सामान खरीदने के लिए बाजार आई थी। उसके पर्स में 65 हजार रुपये थे। जीप में ही बैठी दो महिलाओं ने पीड़ित महिला के पास छोटा बच्चा होने की बता कहकर उसे अपने बीच में बैठा लिया और पर्स से 65 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला जीप वाले को किराया देने लगी तो पर्स में एक भी रुपया नहीं था। इस दौरान पास में बैठी दोनों महिलाएं जीप से उतरकर गायब हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था, लेकिन दोनों महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया।