{"_id":"5e3336888ebc3ebfe82b1cf0","slug":"482-quintal-turkey-onion-reached-rohtak-rohtak-news-rtk539837598","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पहुंचा 482 क्विंटल तुर्की का प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक पहुंचा 482 क्विंटल तुर्की का प्याज
विज्ञापन
माल गोदाम रोड स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग के गोदाम में ट्रकों में आई अंकुरित प्याज। ----अमर उजाल
जिले के बीपीएल व पीएच लाभ पात्र परिवारों के लिए फूड एंड सप्लाई विभाग के गोदाम में आए 482.50 क्विंटल प्याज ने अधिकारियों केपसीने छुड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह प्याज तुर्की का है, जोकि गाजियाबाद दादरी से रोहतक आया है। विदेशी होने के साथ-साथ अंकुरित प्याज को देखकर विभाग के अधिकारियों असमंजस की स्थिति में हैं कि वह इस प्याज को उतरवाएं या नहीं, क्योंकि तुर्की के प्याज को कोई खरीदने को तैयार नहीं होता। अब विभाग कमेटी का गठन कर तय करेगा कि प्याज का क्या करना है।
फूड एंड सप्लाई विभाग की डिमांड पर वीरवार को 482.50 क्विंटल प्याज रोहतक आया। कुछ ही समय बाद अधिकारियों के पसीने उस समय छूट गए, जब उन्हें यह सूचना मिली कि प्याज अंकुरित हैं और यह तुर्की वाले हैं। इस पर एएफएसओ कुसुम, निरीक्षक पवन धनखड़ टीम सहित मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्याज उतरवाने की बजाए विभाग के शीर्ष अधिकारियों से बात की। तय किया कि विभाग की ओर से गठित कमेटी तय करेगी कि प्याज का क्या करना है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा ने सिर्फ इतनी जानकारी दी कि प्याज आने की सूचना मिली है। यह किस किस्म का है पता नहीं है। उन्होंने लाभार्थियों के लिए सरकार के पास डिमांड भेजी थी। इसके अलावा एएफएसओ व अन्य स्टाफ की इसके लिए ड्यूटी लगा दी है। बाकी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
इसलिए है तुर्की के प्याज से परेशानी
फूट एंड वैजिटेबल रिटेलर एंड होल सेलर एसोसिएशन ने प्रदेशाध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि तुर्की का प्याज बहुत मोटा और सफेद रंग का है। बाजार में इसे पसंद नहीं किया जाता। 200 से 250 ग्राम का प्याज होने के कारण इसे छोटा परिवार प्रयोग नहीं कर सकता। एक बार प्याज काटने के बाद इसे रखना मुश्किल हो जाता है। इसमें गंध आने लगती है। देसी प्याज की तुलना में यह काफी सस्ता भी है, लेकिन कोई खरीदता नहीं है। अभी हमारा देसी प्याज 40 से 50 रुपये में रिटेल मार्केट में उपलब्ध है। थोक में इसकी कीमत 35 से 37 रुपये प्रति किलो आ रही है, जोकि आढ़त को 38 से 40 रुपये किलो पड़ती है।
विज्ञापन
तुर्की के प्याज का गुण अलग होना स्वाभाविक
हर देश की मिट्टी की अलग गुणवत्ता होती है। इसलिए तुर्की के प्याज का गुण अलग होना स्वाभाविक है। हमारे देश में कड़वा प्याज व मिर्च पसंद करते हैं। हमारे लोगों को तुर्की के प्याज में स्वाद नहीं आता, इसलिए वह खरीदना पसंद नहीं करते। इसके साथ ही सबसे अधिक प्याज की खपत नान वेज में होती है, इसमें तुर्की का प्याज प्रयोग करने में कारीगर हिचकते हैं। देश में एक्सपोर्ट क्वालिटी की प्याज का बड़ा स्टाक है। - सीबी सिंह, कृषि विज्ञानी

माल गोदाम रोड स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग के गोदाम में अंकुरित प्याज देख कर नहीं उतरवायी प्याज, इ?