{"_id":"5f35a3838ebc3e3cd51886f8","slug":"47-new-patients-including-priest-nursing-staff-parlor-head-of-paada-locality-elderly-died-rohtakcity-news-rtk5687336129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाड़ा मोहल्ले के पुजारी, नर्सिंग स्टाफ, पार्लर संचालिका समेत 47 नए मरीज मिले, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाड़ा मोहल्ले के पुजारी, नर्सिंग स्टाफ, पार्लर संचालिका समेत 47 नए मरीज मिले, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पीजीआईएमएस का स्त्री रोग व एनेस्थीसिया विभाग नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। पिछले तीन दिनों में स्त्री रोग विभाग में पांच व एनेस्थीसिया विभाग के नौ डॉक्टर पॉजिटिव मिल चुके हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में पाड़ा मोहल्ले के मंदिर के पुजारी, नर्सिंग मेल स्टाफ, पार्लर संचालिका समेत 47 नए मरीज मिले। वहीं, पीजीआई में उपचाराधीन उत्तम नगर के बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2078 पहुंच गया है।
जिले में फिलहाल 459 एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 40 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं, जबकि 419 होम आइसोलेट किए गए हैं। राहत की बात है कि अब तक 1594 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया उत्तम नगर का रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग ने बुधवार को देर रात उपचार के दौरान वेंटिलेटर पर दम तोड़ा है, वह सीओपीडी का मरीज था। वह कई दिनों से उपचाराधीन था। मृतक का अंतिम संस्कार वीरवार को प्रशासन ने सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए कराया। वहीं, जिन मरीजों की पुष्टि हुई है, उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाल कर सभी की जांच करवाई जाएगी।
यहां-यहां मिले संक्रमित
चमनपुरा में एमएससी नर्सिंग मेल स्टाफ, पाड़ा मोहल्ला का पुजारी, आर्या नगर की बुजुर्ग, जनता कॉलोनी में प्लाईबोर्ड कंपनी का कर्मचारी, बाबरा मोहल्ला में कपड़ा व्यापारी, भगवान कॉलोनी में डेयरी व्यवसायी, छात्र, छात्रा, नेहरू कॉलोनी में बिजनेसमैन, उत्तम नगर का बुजुर्ग, डीएलएफ कॉलोनी में वकील व दो छात्रा, राम नगर में कपड़ा व्यापारी, बाबरा मोहल्ला की गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी में बैंक मैनेजर, गृहिणी व छात्र-छात्रा, झज्जर रोड पर टिंबर का कार्य करने वाली महिला, जगदीश कॉलोनी की छात्रा, सनसिटी में मैटल फैक्टरी का स्टाफ, मंदिर वाली गली का छात्र, शास्त्री नगर का बिजलीकर्मी, माता दरवाजा का बच्चा, न्यू अनाज मंडी में कपड़ा व्यापारी, गांधी कैंप में कपड़ा व्यापारी, चांदी गांव में एक पुरुष व दो महिला, सुभाष नगर में निजी कर्मचारी व पार्लर चलाने वाली महिला, बाबरा मोहल्ला में गृहिणी व छात्र, सुभाष नगर की गृहिणी, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में निजी अस्पताल का स्टाफ, आर्य नगर में पेंट की दुकान का कर्मचारी, न्यू राजेंद्रा कॉलोनी की गृहिणी, कैलाश कॉलोनी में बैंक कर्मचारी, प्रेम नगर की गृहिणी, काठमंडी का व्यक्ति, आर्य नगर में निजी बैंक की कर्मचारी, गढ़ी मोहल्ला की गृहिणी, तेज कॉलोनी का छात्र, सलारा मोहल्ला की गृहिणी संक्रमण की चपेट में आई है।