फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   47 new patients including MBBS intern, bank worker found in Rohtak

एमबीबीएस इंटर्न, बैंककर्मी समेत 47 नए मरीज मिले

Sat, 15 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
47 new patients including MBBS intern, bank worker found in Rohtak
हरिसिंह कॉलोनी में सैंपल लेता चिकित्सक। - फोटो : RohtakCity
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को एमबीबीएस इंटर्न, बैंक कर्मी समेत जिले में 47 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 2125 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी हैं। वहीं 1625 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 475 हैं, इसमें से 46 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं, जबकि 429 होम आइसोलेट किए गए हैं। अब तक जिले में 25 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में शुक्रवार को कहानौर के नौ लोग पॉजिटिव मिले। इसमें तीन छात्र, तीन गृहिणी, दो किसान व बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा चमनपुरा में एक व्यक्ति, गढ़ी मोहल्ला में निजी जॉब करने वाला, प्रेम नगर में कर्मचारी व काहनौर सीएचसी का फार्मासिस्ट, संजय नगर का छात्र, पाड़ा मोहल्ला की गृहिणी, निजी बैंककर्मी, विद्या सागर पार्क से वैश्य कॉलेज का लिपिक, सूर्या नगर में मानेसर का कर्मचारी, डीएलएफ में शौरी मार्केट का कर्मचारी, डीएलएफ कॉलोनी का छात्र, सागर विला के पास की छात्रा व गृहिणी, माता दरवाजा पर ढाई माह का बच्चा, राजीव नगर में पीजीआईएमएस की स्टाफ नर्स व गृहिणी, चिन्योट कॉलोनी का बुजुर्ग, शिव नगर में निजी बैंक का कर्मचारी, जिंदराण की गृहिणी, सलारा मोहल्ला में छात्रा व बुजुर्ग, मेडिकल कैंपस व पहरावर में बुजुर्ग, मेडिकल कैंपस में छात्र, कलानौर की गृहिणी व मजदूर, किला मोहल्ला का किला रोड का स्टाफ, एकता कॉलोनी की एएनएम, रामगोपाल कॉलोनी व बाबरा मोहल्ला की बुजुर्ग महिला व दो छात्रा-छात्र, आंवल की बुजुर्ग महिला, बसंत विहार में निजी बैंक कर्मचारी, पीजीआईएमएस में सीनियर गर्ल्स हॉस्टल की इंटर्न, भिवानी चुंगी में निजी बैंक कर्मी व सुभाष नगर में निजी बैंक की कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आई है।
विज्ञापन

आरोपियों के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट अब सिर्फ 3 घंटे में मिलेगी
रोहतक। पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर आरोपियों के कोविड-19 टेस्ट के संबंध में विशेष नियम बनाए हैं। इसके तहत रोहतक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का कोविड-19 टेस्ट सेक्टर-3 स्थित पॉलिक्लीनिक में किया जाएगा। यहां स्थापित आधुनिक मशीन के सहायता से तीन घंटे के अंदर टेस्ट की रिपोर्ट आ जाती है। रोहतक पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर यह नई व्यवस्था की है ताकि आरोपियों के कोरोना संक्रमण होने बारे समय पर पता चल सके। पहले आरोपियों के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में प्राप्त होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed