फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   44 complaints came in the solution camp

Rohtak News: समाधान शिविर में आईं 44 शिकायतें

Wed, 07 Aug 2024 05:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
44 complaints came in the solution camp
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों का हर संभव निदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा एक स्थान पर ही सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। हर शिकायत के निदान के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक सिद्ध हो रहे है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, उप निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतें सुनी। मंगलवार को उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। एक स्थान पर एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों को निपटा रहे है। हर कार्य दिवस सुबह 9 से 11 बजे तक जिला व उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है तथा इन शिविरों में आने वाले व्यक्तियों की शिकायतों को निपटाया जा रहा है। इस अवसर पर हाइड्रोलॉजिस्ट दलवीर सिंह राणा, ईटीओ रोशन लाल, पंचायतीराज विभाग के कार्यकारी अभियंता रोशन लाल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अभियंता सीमा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता मनोज कुमार, परिवहन विभाग के यातायात प्रबंधक नवीन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed