फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   43 clerical work freed from corporation on the orders of director

निदेशक के आदेश पर निगम से 43 लिपिक कार्य मुक्त

Sun, 03 Jul 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
43 clerical work freed from corporation on the orders of director
रोहतक। नगर निगम में सोमवार से कार्यालयों का कामकाज थम जाएगा। इसकी वजह शहरी स्थानीय निकाय निदेशक के आदेश पर शनिवार को 43 लिपिकों को कार्य मुक्त करना है। वहीं, कार्य मुक्त लिपिकों ने नव नियुक्ति में दो साल के अनुभव को शामिल नहीं करने का विरोध जताया है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 2019 में 4798 लिपिकों की भर्ती की थी। परीक्षा में आए सवालों के सही जवाब में एकरूपता नहीं होने पर मामला अदालत में चला गया। जिस पर दोबारा से ओएमआर उत्तर सीट की जांच हुई। जिस पर 23 जून को दोबारा रिजल्ट तैयार किया गया। जिसके चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दोबारा से कर्मचारियों को तैनाती देने का फैसला लिया। इसकी जानकारी होने पर शहरी स्थानीय निकाय निदेशक ने शुक्रवार को सभी निगम आयुक्तों को 2019 में तैनात किए गए लिपिकों को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त होने के आदेश दिए। जिसके चलते शनिवार को सभी 43 लिपिकों को निगम ने कार्य मुक्त कर दिया। इन लिपिकों के कार्य मुक्त होने से सोमवार से नगर निगम में कामकाज की रफ्तार काफी हद तक कम हो जाएगी। जिन लिपिकों को कार्य मुक्त किया गया है, इनमें से अधिकतर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

वहीं, निगम से कार्य मुक्त हुए लिपिकों का कहना है कि सरकार ने दो साल के कार्यकाल को नव नियुक्ति में शून्य कर दिया है, जो गलत है। उन्होंने बताया कि वेतन वृद्धि होने का समय आ गया है। ऐसे में शुरूआत से नियुक्ति मिलने और वेतन वृद्धि नहीं मिलना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि निदेशक का आदेश आते ही सभी लिपिकों को कार्य मुक्त करने के आदेश कर दिए हैं। शनिवार को लिपिकों को कार्य मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed