फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 हजार मीटर दौड़ में हरीश बने विजेता

10 हजार मीटर दौड़ में हरीश बने विजेता

Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
10 हजार मीटर दौड़ में हरीश बने विजेता
रोहतक। जाट कॉलेज की टीम लगातार 25 वर्षों से एमडीयू की ओवरऑल ट्राफी जीत रही है। इससे स्पष्ट होता है कि कॉलेज खेलों के प्रति कितना गंभीर है। खेलों के मामले में जाट कॉलेज व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एक-दूसरे के पूरक हैं। ये कहना है एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल का। वे शुक्रवार को कालेज के खेल मैदान पर कालेज के 75वें खेल महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे थे। प्रतियोगिता में नॉन टीचिंग स्टाफ की ओर से सोनिका को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया। वहीं 10 हजार मीटर दौड़ में जाट कॉलेज के हरीश ने पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन

शहर के जाट कॉलेज में चल रहे 75वें खेल महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल व विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष नांदल पहुंची थी। ढुल कहा कि वर्तमान दौर में खेलों में करियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। प्राचार्या डॉ. संगीता दलाल ने कहा कि खेलों में हमारे कॉलेज के 75 साल शानदार रहे हैं। इसमें स्व. बलजीत नांदल जैसे प्रशिक्षकों का अतुलनीय योगदान रहा है। इस मौके पर खेल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविदेव, सचिव डॉ. सुखबीर सिंधु, सह सचिव डॉ. कुलदीप नारा, एमकेजेके की प्राचार्या डॉ. रश्मि लोहचब, डॉ. नरेंद्र ढुल, कॉलेज के पूर्व डीपी इंद्र सिंह हुड्डा, अमित मलिक, नीतेश लठवाल, मनोज मलिक, प्रदीप श्योराण, मनीष हुड्डा, डॉ. वरुण मलिक सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे दूसरे दिन के परिणाम
वर्ग खेल प्रथम द्वितीय तृतीय
विद्यार्थी 10 हजार मीटर दौड़ हरीश प्रतीक रोहित
टीचिंग स्टाफ चम्मच दौड़ चेतना नीरा सुप्रीया
नॉन टीचिंग स्टाफ चम्मच दौड़ पिंकी सुषमा पिंकी
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 100 मीटर दौड़ हनी सोनू प्रेम
विद्यार्थी लांग जंप रवींद्र राठी मुकुल राहुल
विद्यार्थी 800 मीटर दौड़ मुकुल मंदीप प्रतीक
महिला वर्ग म्यूजिकल चेयर अंशु रितु प्रिया
पुरुष वर्ग म्यूजिकल चेयर सुखबीर सिंह दिनेश वरुण मलिक
विद्यार्थी डिस्कस थ्रो पूजा अंजलि रचना
पूर्व विद्यार्थी 100 मीटर दौड़ मनीष हुड्डा सुखविंदर अंकित
विद्यार्थी 400 मीटर दौड़ रचना किरण पूजा
विद्यार्थी 100 मीटर दौड़ रवींद्र मुकुल राहुल
टीचिंग स्टाफ 100 मीटर दौड़ मनीष राहुल रिंकू
विद्यार्थी 200 मीटर दौड़ रवींद्र राठी राहुल राजेश
विद्यार्थी 100 मीटर दौड़ रचना पूजा किरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed