फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वेश्यावृति के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार, भेजा जेल

वेश्यावृति के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 09 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
वेश्यावृति के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार, भेजा जेल
वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन

सिरसा। महिला थाना पुलिस ने मंगलवार रात्रि को वीटा मिल्क प्लांट के निकट सुख सागर कॉलोनी में सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए वेश्यावृत्ति के आरोप में तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी महिला पंजाब, दूसरी दिल्ली व तीसरी महिला फतेहाबाद की रहने वाली है। जबकि युवकों में जगदीश निवासी ढाणी संता सिंह, हाल किराएदार सुखसागर कॉलोनी सिरसा, जज सिंह निवासी ढाणी संता सिंह, हाल किराएदार सुख सागर कॉलोनी व सोनू निवासी लखिया चार ओ गंगानगर (राज.) हाल किराएदार गांव ब्रिज सिद्धू थाला आलमाल जिला मुक्तसर शामिल हैं।
महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिरसा की सुख सागर कॉलोनी में स्थित एक मकान में वेश्यावृति का धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना शहर प्रभारी विनोद कुमार और महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की। पुलिस टीम ने मकान से तीन महिलाओं सहित छह लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस की टीम तीनों को पकड़कर सिटी थाने ले आई। यहां से कागजी कार्रवाई कर महिलाओं को पुलिस महिला थाने में ले आई। सभी आरोपियों का पुलिस ने मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

10 दिनों में महिला थाना पुलिस की तीसरी कार्रवाई:
महिला थाना प्रभारी पिछले कई दिनों से एक्शन मोड़ में है। पुलिस की टीम लगातार शहर में अनैतिक कार्यों को अंजाम देने वाले लोगों की धरपकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल रही है। महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पिछले 10 दिनों में शहर में अनैतिक कार्य करने वाले लोगों को पकड़ने की तीसरी कार्रवाई है। सर्वप्रथम महिला थाना प्रभारी ने 27 जुलाई को हुडा बाईपास रोड पर स्थित कुमार होटल में छापा मारा था। यहां से पुलिस ने एक युवती के साथ, एक युवक व होटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया था। दो दिन पूर्व महिला थाना प्रभारी ने शहर के भादरा बाजार स्थित गोलछा वाली में एक मकान में छापेमारी कर मकान मालकिन, एक महिला व एक व्यक्ति को काबू किया था। तीसरी कार्रवाई में देर रात्रि पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर सुख सागर कॉलोनी में छापामारी करते हुए तीन महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
-पुलिस को सूचना मिली थी कि वीटा मिल्क प्लांट के निकट स्थित सुख सागर कॉलोनी के एक मकान में पिछले कुछ दिनों से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर मकान पर छाप मारा गया। पुलिस ने मकान से तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
-सुनीता रानी, महिला थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed