{"_id":"5a98579f4f1c1b641f8b8643","slug":"41519933343-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय कमेटी से मिली 258 करोड़ के बजट को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय कमेटी से मिली 258 करोड़ के बजट को मंजूरी
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का तोहफा:
रोहतक की 150 कालोनियों को 258 करोड़ से मिलेगा पीने का पानी और सीवरेज लाइन
- शहर की 12 नई कालोनियों में पानी-सीवरेज की व्यवस्था करने के साथ ही बाकी कालोनियों में बदला जाएगा इंफ्रास्ट्रक्चर
- अम्रुत योजना के तहत एक माह में काम हो जाएगा शुरू, चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में योजना के लिए बजट को दी गई मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
राज्य सरकार की ओर से होली पर शहर वासियों को 258 करोड़ रुपये का तोहफा दिया गया है। इस रकम से अम्रुत योजना के तहत रोहतक की 150 कालोनियों में पीने के पानी का इंतजाम करने के साथ ही सीवरेज लाइन का जाल बिछाया जाएगा। इनमें से 12 कालोनियां बिलकुल नई हैं। इसके साथ ही शहर को बढ़ती आबादी के लिहाज से अपडेट पेयजल एवं सीवरेज सिस्टम मिलेगा। पर्याप्त पानी मिलने के साथ ही गंदे पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। वीरवार को चंडीगढ़ में शहरी निकाय विभाग की वित्त कमेटी की बैठक में रोहतक के लिए बजट को मंजूरी दी गई। आने वाले एक महीने में अम्रुत योजना के तहत काम शुरू कर दिया जाएगा।
शहरी निकाय विभाग की वित्त कमेटी ने रोहतक निगम को सीवरेज के लिए 166 करोड़ रुपये और पीने की पानी की व्यवस्था करने के लिए 95 करोड़ रुपये जारी करने की अनुमति दी दी। योजना के तहत दो बूस्टिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। सरकारी की ओर से अगले एक महीने में टेंडर जारी जारी करने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा। टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होते ही भौतिक रूप से योजना पर काम शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने नगर निगम के खाते में सरकार की ओर से बजट की राशि पहुंच जाएगी। इसके बाद निगम शहर में पेंडिंग पड़ी सीवरेज और पेयजल सप्लाई की योजनाओं को आगे बढ़ा पाएगा।
- पिछले सात वर्ष में आबादी पांच लाख से अधिक बढ़ गई है
पिछले सात साल में शहर की आबादी बढ़कर 5 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई है। इसमें निगम में शामिल आठ गांवों बोहर, गढ़ी बोहर, बलियाना, खेड़ी साध, पहरावर, कन्हेली, सुनारिया खुर्द व सुनारिया कलां भी शामिल हैं। सरकारी रिकार्ड के अंदर 150 कालोनियों में तो पहले से सीवरेज व पेयजल लाइन है, लेकिन समय के साथ वह न केवल जगह-जगह से टूट गई हैं, जिन्हें अपडेट करने की जरूरत है। जनसंख्या का दबाव बढ़ने से भी दिक्कत आ रही है। हालांकि 70 कालोनियों को अवैध से वैध करना अभी बाकी है। इस काम की फाइल चंडीगढ़ मुख्यालय में अभी लंबित है। वहां भी सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
- आयुक्त ने रखा मीटिंग में अम्रुत योजना का प्लान
चंडीगढ़ में हुई वित्त कमेटी के साथ मीटिंग में निगम आयुक्त प्रदीप कुमार ने शहर के अंदर कहां-कहां सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और कहां-कहां पेयजल सप्लाई के लिए वाटर वर्क्स बनेगा। इसका पूरा ब्यौरा रखा। साथ ही निगम के डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय व एक्सईएन मंजीत दहिया ने भी रिकार्ड प्रस्तुत किया। दोपहर बाद 166 करोड़ सीवरेज और 95 करोड़ पेयजल लाइन की अनुमति के साथ मीटिंग संपन्न हुई।
- पब्लिक हेल्थ को निगम में शामिल होने पर संशय
निगम ने दावा किया है एक मार्च से प्रदेश सरकार पब्लिक हेल्थ की सीवरेज व पेयजल सप्लाई की ब्रांच को निगम में शिफ्ट कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में प्रदेश सरकार ही कुछ बता सकती है। हालांकि जो पैसा अम्रुत योजना के तहत मंजूर हुआ है, उसे निगम की देखरेख में ही खर्च किया जाएगा।
- बोले अधिकारी
वित्तीय कमेटी के साथ वीरवार को चंडीगढ़ में मीटिंग हुई, जिसमें 166 करोड़ सीवरेज और 95 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था के लिए मंजूर किए गए हैं। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, डीटीपी नगर निगम
- बोले मंत्री
प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर प्रदेश सरकार ने रोहतक की जनता को होली का तोफा दिया है। शहर का सबसे अहम प्रोजेक्ट है और एक माह के अंदर टेंडर आवंटित करके काम शुरू करा दिया जाएगा ।
मनीष ग्रोवर,