फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए फौगाट बहनें रवाना

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए फौगाट बहनें रवाना

Wed, 28 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए फौगाट बहनें रवाना
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए फौगाट बहनें किर्गिस्तान रवाना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बलाली निवासी तीनों फौगाट बहनें मंगलवार को किर्गिस्तान में 27 फरवरी से चार मार्च तक आयोजित होने वाली एशियन कुश्ती स्पर्धा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हो गई। बबीता फौगाट, संगीता फौगाट व विनेश फौगाट 54, 59 व 50 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेगी। ये जानकारी द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फौगाट ने दी। उन्होंने बताया कि तीनों बहनें पिछले कई माह से राष्ट्रीय कैंप में प्रशिक्षण ले रही थी। उन्होंने भी कुछ जरूरी टिप्स उन्हें दिए हैं।

पहलवान महावीर फौगाट ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि तीनों बहनें आवश्यक पदक जीतकर लौटेगी। उन्होंने बताया कि बबीता का चयन 53 किलोग्राम भारवर्ग में, संगीता का चयन 59 किलोग्राम व उनकी चचेरी बहन विनेश फौगाट का चयन 50 किलोग्राम भारवर्ग में हुआ है। उन्होंने बताया कि गत दिनों आयोजित ट्रायल में तीनों बहनों ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों को हराकर एशियन चैंपियनशिप का टिकट कटाया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद से ही ये राष्ट्रीय कैंप में अभ्यास कर रही थी। बबीता के भाई राहुल फौगाट ने बताया कि तीन अन्य महिला पहलवान बुधवार को किर्गिस्तान के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed