फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चुनाव में बराला, धनखड़ व ग्रोवर का इलाज करेगा समाज

चुनाव में बराला, धनखड़ व ग्रोवर का इलाज करेगा समाज

Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में बराला, धनखड़ व ग्रोवर का इलाज करेगा समाज
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने की तैयारियां पूरी, रोहतक पहुंचे यशपाल मलिक, बोले
विज्ञापन

चुनाव में बराला, धनखड़ व ग्रोवर का इलाज करेगा समाज

- चुनाव के समय नेताओं के हलकों में जाकर बताएंगे कैसे जाट समाज को दिया धोखा
- सीएम के सामने कई नेताओं की खुली पोल
- आज जसिया में लोगों को बताएंगे कैसे हुआ समझौता, आगे के कार्यक्रमों की भी करेंगे घोषणा
- मोखरा, बहुअकबरपुर व इस्माईला में जाट समाज के लोगों से मिले मलिक

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट नेता यशपाल मलिक ने एक बार फिर भाजपा के जाट मंत्रियों पर हमला बोला है। मलिक का कहना है कि दंगों के पीछे बराला, धनखड़ व ग्रोवर का हाथ है। सीएम के साथ दिल्ली में हुई मीटिंग में साजिशों के कई खुलासे हुए हैं। चुनाव के समय जाट समाज नेताओं के हलकों में जाकर उनकी पोल खोलेगा। मलिक शनिवार को हिसार से दिल्ली लौटते समय मोखरा, बहुअकबरपुर व इस्माईला गांव में लोगों से रूबरू हो रहे थे।

मलिक ने कहा कि जाट समाज नेताओं की हकीकत पूरी तरह समझ चुका है। सीएम के साथ जींद रैली से पहले जब मीटिंग चल रही थी, तब कई नेताओं की असलियत का पता लगा। उन्होंने सीएम को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। यहीं कारण है कि धनखड़ व बराला को मीटिंग से दूर रखा गया। सरकार के साथ हुई मीटिंग में सीधे सीएम ने जिम्मेदारी ली है। फिर भी जाट समाज सरकार की कथनी व करनी पर पूरी तरह निगाह रखे हुए है। यहीं कारण है कि रविवार को प्रदेश के अंदर जिला स्तर पर बलिदान दिवस मनाएं जाएंगे, वहां पर समाज के लोगों के सामने सीएम के साथ मीटिंग का एक-एक पहलू रखा जाएगा। साथ ही आगे की रणनीति का भी खुलासा किया जाएगा। कब कौन सा कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


जसिया एक बजे आएंगे मलिक
बलिदान दिवस पर सुबह यशपाल मलिक दिल्ली में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक बजे जसिया आएंगे। वहां पर लोगों को सरकार में शामिल जाट मंत्रियों व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की जाट आंदोलन को लेकर भूमिका को विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से लौटते समय तीन गांवों में पहुंचे मलिक
शनिवार को हिसार से लौटते समय यशपाल मलिक मोखरा गांव पहुंचे। वहां पर ग्रामीणों को आंदोलन की मौजूदा स्थिति व सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में अवगत कराया। साथ ही जसिया में बलिदान दिवस समारोह में आने का आग्रह किया। इसके बाद मलिक बहुअकबरपुर व इस्माईला गांव भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed