फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बलिदान दिवस के लिए जाट आरक्षण संषर्घ समिति तैयार, प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लगाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

बलिदान दिवस के लिए जाट आरक्षण संषर्घ समिति तैयार, प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लगाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sun, 18 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बलिदान दिवस के लिए जाट आरक्षण संषर्घ समिति तैयार, प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लगाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
बलिदान दिवस के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति तैयार, प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लागू, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन

चरखी दादरी।
हुडा सेक्टर आठ में आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान में आज बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य वक्ता हरियाणा प्रभारी व समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा शिरकत करेंगे। आरक्षण संघर्ष समिति पदाधिकारियों का कहना है कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं और प्रशासन से भी इसकी मंजूरी ले ली गई है। इस कार्यक्रम में जिले की सभी खापों का भी सहयोग रहेगा।
वहीं, जिला उपायुक्त के आदेशानुसार आज जिले में धारा-144 भी लागू रहेगी और इसके चलते लाठी-डंडा व तेजधार या अन्य हथियार लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने शहरी सभी नाकों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनात कर दी है। उपायुक्त ने अलग-अलग नाकों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए हैं। आरक्षण संघर्ष समिति पदाधिकारियों का कहना है इसमें सात से आठ हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है और इसके लिए दस कमेटियां जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चला चुकी हैं। वहीं, प्रशासनिक खेमे का कहना है कि किसी भी सूरत में लॉ एंड ऑर्डर को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी ने बताया कि दादरी शहर के हुडा सेक्टर आठ में बलिदान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब दस बजे समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहरा वहां पहुंचेंगे और इसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब नौ बजे लोग बलिदान दिवस में भाग लेने के लिए हुडा सेक्टर में पहुंचने शुरू हो जाएंगे। यहां पर आरक्षण के संघर्ष में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बलिदान दिवस बेहद शांतिप्रिय ढंग से मनाया जाएगा और इसके लिए सबसे शांति अपील भी की गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने शहर के छह नाकों पर पुलिस जवानों के साथ सीआईएसएफ जवानों की भी तैनाती कर दी है। जिला प्रशासन ने रावलधी टी-प्वाइंट, महेंद्रगढ़ चौक, चिड़िया मोड़, झज्जर टी-प्वाइंट आदि जगहों पर नाके लगाकर 10 से 15 पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि बलिदान दिवस को लेकर प्रशासन पूर्णतया अलर्ट है। दादरी क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत ऐसे कोई भी ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन जिसमें हथियार रखे हो उसे राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर लाने पर प्रतिबंध रहेगा। जिले में यातायात, कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी संभालेंगे यहां की कमान
दादरी के एसडीएम ओमप्रकाश देवराला को नागरिक अस्पताल, बाढड़ा के एसडीएम मनीष कुमार फौगाट को बाढड़ा क्षेत्र, नगर परिषद के सचिव संजय यादव को शहर थाना क्षेत्र, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार को जिला के सभी रूटों, तहसीलदार नवनीत को सदर थाना क्षेत्र, जिला बागवानी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को बाढड़ा सदर थाना क्षेत्र, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एसडीओ को महेंद्रगढ़ चौक, लोहारू पेयजल आपूर्ति एसडीओ को लोहारू चौक, रावलधी टी प्वाइंट व समसपुर टी प्वाइंट, अतिरिक्त रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी को कनीना टी प्वाइंट, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को उत्सव गार्डन व कलियाना टी प्वाइंट और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ को मेजबान चौक व झाडू चौक पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसके अतिरिक्त चार अधिकारियों को रिजर्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रखा गया है।
वर्जन::
बलिदान दिवस मनाने के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। प्रशासन से हमने अनुमति ले ली है और बलिदान दिवस शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। सात से आठ हजार लोगों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है और इसमें खापों का भी सहयोग रहेगा।

राजकुमार हड़ौदी, जिला अध्यक्ष, संघर्ष समिति
वर्जन::
सुरक्षा के चलते जिले में रविवार को धारा-144 लागू रहेगी। फोर्स की तैनाती के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए है। आमजन से अपील है कि कानून व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
विजय कुमार सिद्प्पा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed