{"_id":"5a7218774f1c1b7f268b78db","slug":"41517426807-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़छपर के शराब ठेके पर लूट, मोटरसाइकिल छोड़ गाड़ी से भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़छपर के शराब ठेके पर लूट, मोटरसाइकिल छोड़ गाड़ी से भागे बदमाश
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बास।
गांव बड़छपर के शराब ठेके से बदमाश पैसों से भरा गल्ला लूटकर ले गए। बदमाश जाते समय मोटरसाइकिल को वहीं छोड़ स्कॉर्पियो गाड़ी से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव बड़छपर के शराब ठेके पर मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश आए और ठेके पर रखे गल्ले को उठाकर चलने लगे तो सेल्समैन ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने हवाई फायर करते हुए मोटरसाइकिल पर भाग निकले। बदमाश पुट्ठी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल को वही छोड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी से भाग निकले। ठेके के सेल्समैन ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में टीमें बनाकर बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। ठेके के सेल्समैन ने गल्ले में लगभग 5500 रुपये होने की बात कही है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि ठेके पर लूट की सूचना मिली है। टीमें गठित कर बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बड़छपर के शराब ठेके पर लूट, मोटरसाइकिल छोड़ गाड़ी से भागे बदमाश
5500 रुपये थे गल्ले में, तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज