फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रिंसिपल हत्याकांड पर निजी स्कूलों ने जताया विरोध

प्रिंसिपल हत्याकांड पर निजी स्कूलों ने जताया विरोध

Wed, 31 Jan 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल हत्याकांड पर निजी स्कूलों ने जताया विरोध
प्रिंसिपल की हत्या का विरोध, सुरक्षा की मांग करते हुए प्रबंधकों और प्रिंसिपल प्रदर्शन
विज्ञापन

- निजी स्कूल बंद करके पहुंचे लघु सचिवालय, एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
यमुनानगर में प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या के विरोध और सुरक्षा की मांग करते हुए प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों और प्रिंसिपल्स ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिले के सभी निजी स्कूल बंद रखे गए और प्रबंधन, प्रिंसिपल्स सुबह लघु सचिवालय पर एकजुट हुए। सभी ने विरोध जताते हुए एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र नांदल के नेतृत्व में जिले के प्रिंसिपल्स और प्रबंधक सुबह 11.30 बजेलघुसचिवालय में एकजुट हुए। सभी ने सरकार पर निजी स्कूलों के अध्यापकों की सुरक्षा की तरफ कोई भी ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। आरोप था कि बार-बार मांग करने के बाद भी अध्यापकों की सुरक्षा को कठोर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अब अध्यापक भी सुरक्षित नहीं रह
विज्ञापन

गये हैं। निजी स्कूलों के अध्यापकों की सुरक्षा के संबंध में एसडीएम को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि
जल्द ही अध्यापकों की सुरक्षा की तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एसडीएम ने ज्ञापन को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से देवेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. रवि, अंशुल पठानिया, जया, जयवीर , संदीप धनखड़, राजकुमार नरवाल, सुनील, मदन लाल, अशोक तनेजा, राकेश शर्मा, मुकेश चांदी, अशोक सिवाच, सुमित चावला, अनिल ,मीनू गिरधर, कृष्ण नरवाल, राजेश अहलावत, सपना धवन, सुरेश भारद्वाज, अनिल धनखड़, सुनीता कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि दी
लघु सचिवालय में ही यमुनानगर की प्रिंसिपल की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र नांदल ने कहा कि अब निजी स्कूल संचालक भी एकजुट हो गये हैं और सरकार को उनकी मांग माननी होगी।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed