{"_id":"5a6cebc14f1c1b805a8b661b","slug":"41517087681-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कर रही झूठ, फूट और लूट की राजनीति : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कर रही झूठ, फूट और लूट की राजनीति : हुड्डा
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा झूठ, फूट और लूट की राजनीति करती है। प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। अब सरकार चलाना इनके बस की बात नहीं, इस लिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर कानून-व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। यह बात उन्होंने रोहतक और सांघी में आयोजित जनसभाओं में कही।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मिलकर प्रगतिशील समाज के निर्माण की रही है। इसी सोच के साथ मैंने दस साल तक हरियाणा को आगे बढ़ाया और भाईचारे की नींव पर एक के बाद एक विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये। लेकिन, दुखद है कि जब से हरियाणा में भाजपा की सरकार आयी है उसने विकास और जनहित के मसलों को नजरअंदाज कर प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भाजपा की असलियत हरियाणा की जनता करीब से देख चुकी है। हुड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस शासनकाल के दौरान प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन पर था, वहीं भाजपा के लगभग 4 साल के कार्यकाल में विकास की बजाय अपराध में नंबर वन बन गया है। भाजपा राज में हरियाणा में एक के बाद एक सिलसिलेवार जघन्य वारदातों ने कानून-व्यवस्था की पोल तो खोल ही दी, इसके अलावा आम लोगों का जीना भी दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले आरक्षण मामले पर भाजपा सरकार द्वारा गठित प्रकाश सिंह आयोग की रिपोर्ट में जब जान और संपत्ति के नुकसान के लिए पूरी तरह से मुख्यमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया गया तो सरकार ने उस रिपोर्ट से ही पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद जब पंचकूला मामले में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया तो सरकार ने उस पर भी भरोसा नहीं किया और अब भारत सरकार के नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर भी विश्वास नहीं कर रही है। सच तो ये है कि आम लोगों का ही इस सरकार पर विश्वास खत्म हो चुका है। इस सरकार से अब प्रदेश के लिये कोई नयी विकास परियोजना मंजूर कराने की उम्मीद तो बेमानी होगी, अगर यह सरकार कांग्रेस शासनकाल में मंजूर परियोजनाओं के काम को ही पूरा करा दे तो भी गनीमत होगी। विभिन्न कार्यक्रमों में जगह-जगह पर लोगों ने अपने लोकप्रिय नेता का जोरदार स्वागत किया, स्नेह और आशीर्वाद दिया। लोगों से सीधा संवाद करते हुए हुड्डा ने कहा कि वह सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ फरवरी माह से रथयात्रा शुरू करेंगे। उनकी यह रथयात्रा प्रदेश के प्रत्येक गांव और शहर में जायेगी तथा इसके माध्यम से वे लोगों में सरकार के खिलाफ जागृति लायेंगे। इस अवसर पर उनके साथ विधायक आनंद सिंह दांगी, विधायक कृष्ण हुड्डा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, संत कुमार, कृष्णमूर्ति हुड्डा आदि गणमान्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।