{"_id":"59a9bffd4f1c1b4e738b4d65","slug":"41504296957-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों के लिए जर्जर स्मारक बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों के लिए जर्जर स्मारक बना खतरा
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर स्मारक बना नौनिहालों के लिए खतरा
बौंदकलां।
कस्बे की राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में पानी की टंकी के पास बना स्मारक नौनिहालों के लिए खतरा बन सकता है। कंडम हाल में पड़ा स्मारक गिरने के कगार पर है लेकिन शिक्षा विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। विभागीय अधिकारी पंचायत विभाग के यह मामला संज्ञान में लाने का तर्क दे रहे हैं। इस स्मारक के समीप ही पानी की टंकी होने के चलते अक्सर बच्चें यहां खड़े रहते हैं और इससे हादसे की आशंका और प्रबल हो जाती है।
गौरतलब है कि राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ऐतिहासिक तालाब किलसर के किनारे पर ही स्थित है। तालाब पर स्थित कुएं और अन्य इमारतें पाठशाला की चारदीवारी के अंदर ही आते है। पाठशाला की पानी की टंकी के समीप बना स्मारक अब जर्जर हाल में है। इस बारे में पाठशाला की मुख्य शिक्षिका कानूनी ने कहा कि इस बारे में पंचायत बौंदकलां को भी अवगत करवाया गया था लेकिन पंचायत ने भी इसे गिराने के लिए प्रयास नहीं किया है। ऐसे में हर समय डर ही बना रहता है कि कहीं यह गिर न जाए। उन्होंने बताया कि पंचायत के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी को भी जुलाई माह में पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक पंचायत और विभागीय अधिकारियों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।